जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में हुई सम्पन्न
1 min read
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में हुई सम्पन्न।*।
—————————————-
मुजफ्फरनगर 01 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक फेडरेशन भवन में आयोजित हुई ।
बैठक में सर्वप्रथम फेडरेशन अध्यक्ष श्री नीलकमल पुरी द्वारा जिलाधिकारी एवं उपायुक्त उद्योग श्रीमती जैस्मिन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
बैठक में उद्यमियों द्वारा उद्योग लगाने में आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुजफ्फरनगर द्वारा बताया गया कि अरिहंत लेन का प्रस्ताव पास होगया है और जल्दी ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। साथ ही उद्यमियों की मांग पर मेरठ रोड पर नाले को ढकने के निर्देश नगर पालिका को दिए गए। बैठक का आयोजन फेडरेशन हॉल में किया गया। । बैठक में विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक माह उद्यमियों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण करें।
बैठक में उपस्थित उद्यमियों ने विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा। कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए इकाइयों में उत्पादन कार्य बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा उद्यमियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया कि वे उद्यमियों से बैठक कर समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण करें। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि वे संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करें।
बैठक का संचालन फेडरेशन के सह-सचिव श्री आशीष गर्ग द्वारा किया गया, जिसके पश्चात बैठक की औपचारिक शुरुआत जीएम, डीआईसी द्वारा की गई
बैठक में उपयुक्त उद्योग श्रीमती जैस्मिन, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण एवं उद्यमियों में श्री राकेश जैन (उपाध्यक्ष), श्री आशीष बंसल (कोषाध्यक्ष), श्री अंकित संगल एवं श्री अंकुर गर्ग (पूर्व अध्यक्ष), श्री के.एल. अग्रवाल, श्री अमित गर्ग, श्री रवि नंदन, श्री पवन कुमार गोयल (अध्यक्ष, आईआईए), श्री जगमोहन गोयल (लघु उद्योग भारती आदि मौजूद रहे।


