नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

विद्युत के चीफ इंजीनियर पवन कुमार अग्रवाल एवं व्यापारियों के बीच अंदर खाने आखिर क्या-क्या हुआ

1 min read

विद्युत के चीफ इंजीनियर पवन कुमार अग्रवाल एवं व्यापारियों के बीच अंदर खाने आखिर क्या-क्या हुआ

मुजफ्फरनगर 26 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार

विद्युत आपूर्ति की बदहाल स्थिति पर फेडरेशन भवन में आयोजित हुई अहम बैठक

फेडरेशन ऑफ मुज़फ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के फेडरेशन भवन पर विद्युत आपूर्ति की दयनीय स्थिति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर श्री पवन अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक का संचालन फेडरेशन के सह सचिव श्री आशीष गर्ग द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्ष श्री नीलकमल पुरी ने चीफ इंजीनियर का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

 

बैठक में उपस्थित उद्यमियों ने चीफ इंजीनियर के समक्ष बिजली आपूर्ति से जुड़ी गंभीर समस्याएं रखते हुए बताया कि बार-बार की ट्रिपिंग और अनिश्चितकालीन शटडाउन के कारण उत्पादन कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी समस्याएं सुनने को तैयार नहीं हैं और न ही फोन उठाते हैं, जिससे स्थिति और भी विकट हो जाती है। आर्थिक मंदी के दौर में यह बिजली संकट उद्योगों के लिए दोहरी मार जैसा है।

 

समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए चीफ इंजीनियर श्री अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि विद्युत आपूर्ति की समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण फीडर्स पर अत्यधिक लोड था, जिसे सामान्य करने का प्रयास किया गया है। साथ ही, उद्यमियों की दीर्घकालिक मांग — 132 केवीए विद्युत सबस्टेशन — को शासन स्तर पर स्वीकृति मिल गई है, और जल्द ही मुज़फ्फरनगर में इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

 

चीफ इंजीनियर ने एसडीओ को निर्देशित किया कि दि 1 अगस्त 25 se प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 9:00 बजे तक विशेष शटडाउन रखकर एलटी लाइन के औद्योगिक फीडर से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

 

फेडरेशन अध्यक्ष श्री नीलकमल पुरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में भी जब बिजली की स्थिति खराब हुई थी, तब उद्यमियों ने ऊर्जा मंत्री को फैक्ट्री की चाबियाँ सौंपकर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद आपूर्ति सुचारू हुई थी।

 

आईआईए के चेयरमैन श्री अमित जैन ने बैठक में बताया कि विद्युत अधिनियम की धारा 64 के अनुसार उद्योगों में VCB (Vacuum Circuit Breaker) लगाना अनिवार्य नहीं है, अतः विभाग उद्यमियों को इसके लिए बाध्य नहीं कर सकता।

 

बैठक में विद्युत विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता श्री मनोज यादव, अधिशासी अभियंता श्री अंकुर सिंह, एसडीओ श्री दिनेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं फेडरेशन की ओर से उपाध्यक्ष श्री अश्वनी मित्तल, श्री राकेश जैन, सचिव श्री अभिषेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री आशीष बंसल, पूर्व अध्यक्ष श्री अंकित संगल, श्री अंकुर गर्ग, श्री अरविंद गुप्ता, श्री पंकज जैन, श्री रजनीश त्यागी, श्री दीपक सिंघल, श्री सोम प्रकाश कुछल, श्री मनीष भाटिया, श्री राहुल मित्तल एवं श्री यतीश वत्स सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे। हालांकि व्यापारियों ने मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय चीफ इंजीनियर विद्युत विभाग श्री पवन कुमार अग्रवाल का भव्य स्वागत किया है परंतु फिर भी व्यापारियों ने चीफ इंजीनियर श्री पवन कुमार अग्रवाल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और उम्मीद जताई कि समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण कर दिया जाएगा इस दौरान चीफ इंजीनियर श्री पवन कुमार अग्रवाल ने सभी उद्यमियों और व्यापारियों को आश्वासन दिया कि बिजली आपूर्ति की समस्या का शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा ताकि किसी को कोई समस्या ना रहे कुल मिलाकर व्यापारियों की यह बैठक ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुई और सौहाद्र पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon