नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

कबूतरों के पैरों में लाल,हरी लाइट जलाकर दहशत फैलाने वाले दो कुख्यात पुलिस के

1 min read

कबूतरों के पैरों में लाल,हरी लाइट जलाकर दहशत फैलाने वाले दो कुख्यात पुलिस के शिकंजे में। मुजफ्फरनगर 30 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार गांव में दहशत व सनसनी फैलाने के उद्देश्य से कबूतर के पैर व गर्दन में लाल व हरी लाईट बांधकर उड़ाने वाले 02 अभियुक्तगण को थाना ककरौली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।*

गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 02 कबूतर, 01 पिंजरा, 03 लाल व हरी लाईट बरामद।*

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा एवं थानाध्यक्ष ककरौली के कुशल नेतृत्व में थाना ककरौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 29/30.07.2025 की रात्रि में थानाक्षेत्र ककरौली के ग्राम जटवाड़ा में एक लाल व हरी लाईट जलता हुआ एक ड्रोन जैसा दिखाई दिया। जिसके सम्बन्ध में ग्रामवासियों द्वारा थाना ककरौली पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर थाना ककरौली पुलिस तत्काल मौके पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा उक्त ड्रोन जैसे उपकरण का पीछा किया गया। कुछ समय पश्चात उक्त ड्रोन जैसे उपकरण पर लाईट की रोशनी पडने से दिखाई दिया कि हवा में दिखने वाला ड्रोन न होकर एक कबूतर है जिसके गर्दन व पैर में लाल व हरी लाईट बंधी हुई है। थाना ककरौली पुलिस द्वारा स्थानीय कबूतरबाजो की मदद से कबूतर को पकड़ा गया। तथा मुखबिर की सूचना पर 02 व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आये जिनके विरूद्ध थाना ककरौली पर मु0अ0सं0 114/25 धारा 270,325,353(1)ख बीएनएस पंजीकृत किया गया। तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना ककरौली पर पुलिस टीमो का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 30.07.2025 को उक्त घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण को ग्राम जटवाडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शाकिब के घर की तलाशी करने पर शाकिब के घर से पालतू कबूतरों के साथ इसी प्रकार का 01 अन्य कबूतर भी बरामद किया गया है। जिसें शाकिब उपरोक्त ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि इसे हम गांव रात मे उड़ाने के लिए लाये थे। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* सुएब पुत्र अफसर निवासी ग्राम जटवाडा थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष।

*2.* शाकिब पुत्र जावेद निवासी ग्राम जटवाडा थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 24 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 02 कबूतर।

✅ 01 पिंजरा।

✅ 03 लाल व हरी लाईट।

 

*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरात अभियुक्त सुएब उपरोक्त द्वारा बताया गया कि कबूतर के पैर व गर्दन में बांधने वाली लाल व हरी लाईट शाकिब ने मुझे लाकर दी थी। गांव में ड्रोन की अफवाह पहले से ही फैली हुई थी जिसका फायदा उठाते हुए हम लोगो ने सोचा कि क्यो न गांव वालो के साथ मजाक मस्ती की जाये। इस इरादे से हम लोगो ने रात के समय कबूतर के पैर मे लाल व हरी लाईट बांधकर उसे उड़ा दिया था। जिससे गांव के लोग डर गये थे।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* थानाध्यक्ष श्री जोगेन्द्र सिंह थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री शिवचरण तोमर थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।

*3.* है0का0 589 प्रवीन कुमार थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 1307 दिनेश बाना थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।

 

*नोट-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon