नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मेरठ में हुआ “मां तुझे सलाम” कार्यक्रम: फिल्म अभिनेता विकास बालियान और उनकी टीम सम्मानित

1 min read

मेरठ में हुआ “मां तुझे सलाम” कार्यक्रम: फिल्म अभिनेता विकास बालियान और उनकी टीम सम्मानित

मेरठ 1 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार विशाल आर्ट ग्रुप के साथ टीसी गौतम रहे आयोजक

विशाल आर्ट ग्रुप संस्थान के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर से विकास बालियान और टीम हुई सम्मानित

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में विशाल आर्ट ग्रुप संस्थान के तत्वावधान में पिछले 12 वर्षों की भांति इस वर्ष भी देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम “मां तुझे सलाम” आयोजित हुआ। जिसमें मेरठ के कई स्कूल, कॉलेज और संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने मां भारती को समर्पित देशभक्ति जगाती प्रस्तुतियां पेश की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में सेलिब्रिटी के रूप में हरियाणवी फिल्मों के सुपरस्टार, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर विकास बालियान रहे। विकास बालियान को उनकी फिल्म इंडस्ट्री, सामाजिक क्षेत्र और महिलाओं के संरक्षण एवं उन्हें न्याय दिलाने की मुहिम और प्रयास के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों में विकास बालियान के साथ सेल्फी लेने का क्रेज बना रहा विकास बालियान ने अपने उद्बोधन में कहा के “नेक नियति मंजिल आसान” हमें अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए सफलता मिलती ही मिलती है।

सुप्रसिद्ध सॉन्ग राजी बोल जा के साथ सैंकड़ों सुपर हिट गीत देने वाले गायक एक्टर हरजीत दीवाना, मॉडल मिस दिया गुप्ता, (मिस क्वीन इंडिया मेरठ विनर 2025), अभिनेत्र पायल राजपूत, अभिनेता आदित्य राठी, शिवांक बालियान, अनिल राघव फूफा, डोली शर्मा, गौरी सिंह, अंजलि रानी, मिस रश्मि जोशी, मिस काजल जोशी समेत कई आर्टिस्ट सेलिब्रिटी के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर विशेष सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी मुफ्ती मोहम्मद नईम, संजीव गुप्ता, डॉक्टर विनय गुप्ता, भाग सिंह, शेखर पहलवान, अहलकर सिंह नागर, प्रदीप अधना, भव प्रकाश सिंह, विजय कुमार चेयरमैन ऑक्सफोर्ड स्कूल, डॉ अनुज शर्मा, कंवरपाल सिंह वरिष्ठ समाजसेवी, जहांगीर खान, रविंद्र वैद्य, वरिष्ठ समाजसेवी, श्री नितेंद्र कुमार मानव, सुमित शर्मा पार्षद वार्ड 58, राजीव चौधरी, प्रमोद कुमार, समाजसेवी, ब्रह्म सिंह बौद्ध, बुद्ध प्रकाश भगत, वीरेंद्र कुमार गर्ग, शामिल हुए।

कार्यक्रम में छह स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति की थीम पर एक से बढ़कर ग्रुप प्रस्तुति दी। विशेष रूप से ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, डैफोडिल पब्लिक स्कूल, संगीत समाज विद्यालय स्कूल, आरआर अकैडमी स्कूल, एन एस डांस एकेडमी के साथ साथ ही मीना म्यूजिकल ग्रुप आदि ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में अतिथियों की तालिया से पूरा हॉल गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

विशाल आर्ट ग्रुप संस्थान के 13 वे स्थापना दिवस पर कलाकारों को भी सम्मानित किया गया ,जिसमें विशेष रूप से प्रसिद्ध मॉडल एक्टर्स डायरेक्टर युटुबर आकाश गौतम अक्की प्रोडक्शन युटुब चैनल, मिस रश्मि जोशी नोएडा, मिस पूजा मल्होत्रा मॉडल / एक्टर्स दिल्ली, हरियाणा,मिस नीतू शर्मा मॉडल/ एक्टर्स जिला शामली, श्रीमती संगीता सिंह मॉडल/ एक्टर्स मेरठ,श्रीमती गीता शर्मा फाउंडर डायरेक्टर आरएस स्टार इवेंट ग्रुप ,मूवी आर्टिस्ट पूजा शर्मा, एक्ट्रेस, को “राइट वे आईकॉनिक अवार्ड 2025” अवार्ड से सम्मानित किया गया. चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ अनुज शर्मा, डॉ विनय गुप्ता साथ ही महिला शक्ति के रूप में अलका चौधरी वरिष्ठ समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री, मंजू शर्मा, तुष्टि भारद्वाज प्रधानाचार्य ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, शालू शर्मा, अध्यक्ष अमानत वेलफेयर ट्रस्ट शालिनी मसीह, उषा आदि को अलग अलग क्षेत्रों में अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशाल आर्ट ग्रुप एव अक्की प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल के डायरेक्टर, एक्टर आकाश गौतम द्वारा रिलीज हुए न्यू हरियाणवी सॉन्ग फरार तेरा यार, बाप रे तेरे तोते उड़ा देंगे, क्षेत्र पर कब्जा, ब्याहने जाटव आ रहा है, एलबम सॉन्ग की अपार सफलता के बाद न्यू हरियाणवी सॉन्ग इतिहास जाटव का, सॉन्ग का मंच के माध्यम से प्रमोशन भी किया गया।

मुजफ्फरनगर से सम्मानित होने वालों में प्रोड्यूसर विनय पंवार, शिवांक बालियान, आदित्य राठी, अमित राठी सोंटा, विजेंद्र सिंह, गुड्डू, दीपक पुंडीर, रिया चौधरी, वंशिका चौधरी आदि शामिल रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon