नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एम एल सी ने मुज़फ्फरनगर में 15 कनिष्ठ सहायकों को

1 min read

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एम एल सी ने मुज़फ्फरनगर में 15 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र किए वितरित – युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर*

==================================

 

*कार्यक्रम में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया की सराहना की गई। सभी नियुक्त अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

=========================================

 

मुज़फ्फरनगर, 8 सितंबर 2025*

जनपद मुज़फ्फरनगर में आज पंद्रह कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश अधीन सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कुल 1112 कनिष्ठ सहायकों तथा 12 एक्स-रे टेक्नीशियनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल , माननीय एमएलसी श्रीमती वंदना वर्मा, एवं जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुधीर सैनी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण द्वारा 15 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र जनपद मुज़फ्फरनगर में प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार, में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, विधान परिषद सदस्य श्रीमती बंदना वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री सुधीर सैनी, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडाकर कमल किशोर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

माननीय मुख्यमंत्री जी श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से देखा गया

माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, माननीय विधान परिषद सदस्य श्रीमती बंदना वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री सुधीर सैनी, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडाकर कमल किशोर तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने लाभार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह नियुक्ति युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। साथ ही उन्होंने युवाओं से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया की सराहना की गई। सभी नियुक्त अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। नियुक्ति पत्र पाकर सभी अभ्यर्थी अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए और उन्होंने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह अवसर उनके जीवन को संवारने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक होगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon