नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, ने शुरू की सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं

1 min read

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, ने शुरू की सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं

मुज़फ्फरनगर, सितम्बर 11, 2025: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज. ने आज शहर में स्थित आनंद हॉस्पिटल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। यह कदम कैंसर मरीजों को शहर और आसपास के क्षेत्रों में ही विशेष इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर – डॉ. नितिन लीखा की उपस्थिति में की गई। वे हर माह के दूसरे गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मरीजों के लिए प्राथमिक परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे।

इन सेवाओं की शुरुआत के साथ अस्पताल का उद्देश्य है कि कैंसर मरीजों को उनके घर के पास ही उन्नत और उच्च गुणवत्ता वाला सर्जिकल उपचार उपलब्ध हो सके, जिससे उन्हें समय पर और प्रभावी इलाज मिल पाए।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर – डॉ. नितिन लीखा ने बताया कि “इन ओपीडी सेवाओं का मकसद कैंसर से जुड़े लक्षण जैसे शरीर में गांठ, निगलने में कठिनाई, बिना वजह वजन घटना और अन्य गंभीर स्थितियों के लिए समय पर परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना है। यह मुज़फ्फरनगर की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक मूल्यवान योगदान है। अब शहर और आसपास के लोगों को प्राथमिक परामर्श या फॉलो-अप के लिए मेट्रो शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। नई सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी में विशेषज्ञ परामर्श, व्यक्तिगत उपचार योजना और फॉलो-अप सपोर्ट उपलब्ध होगा, जो आधुनिक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की नवीनतम तकनीकों पर आधारित है।”

मुज़फ्फरनगर में इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, की इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह विश्वस्तरीय कैंसर उपचार की पहुंच को और विस्तृत बना रहा है। मैक्स हॉस्पिटल, पटपड़गंज निरंतर नवाचार और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित है।

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon