नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के

1 min read

समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के अन्तर्गत एस0डी0 इन्जीनिरिंग कॉलेज में कार्यक्रम का अयोजन किया गया।

—————————————————

विकसित भारत 2047 भारत सरकार का एक महत्त्वाकांक्षी दृष्टिकोण है जिसका उद्देश्य भारत को 2047 तक, यानी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ तक, एक विकसित राष्ट्र बनाना है।

—————————————————

मुजफ्फरनगर..11.09.2025… समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के अन्तर्गत एस0डी0 इन्जीनिरिंग कॉलेज में कार्यक्रम का अयोजन किया गया। नोडल अधिकारी आयुक्त सहारनपुर मंडल एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त प्रबुद्धजन सेवानिवृत आई ए एस श्री चौबे सिंह वर्मा, सेवानिवृत्त आई पी एस श्री रंजन द्विवेदी, प्रोफेसर एच ओ डी डी ए बी कॉलेज मुजफ्फरनगर श्री सुनीता शर्मा, प्रोफेसर एण्ड हैंड कृषि विज्ञान केंद्र श्री हंसराज सिंह, सेवानिवृत्त विभागीय अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग मुजफ्फरनगर श्री सलेक चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कहा कि विकसित भारत 2047 भारत सरकार का एक महत्त्वाकांक्षी दृष्टिकोण है जिसका उद्देश्य भारत को 2047 तक, यानी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ तक, एक विकसित राष्ट्र बनाना है। यह विज़न आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित कई पहलुओं को समाहित करता है।यह एक साझा राष्ट्रीय मिशन है जिसमें सरकार, निजी क्षेत्र और आम नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। यह केवल एक सरकारी विज़न नहीं, बल्कि देश के हर व्यक्ति के सामूहिक प्रयासों से ही साकार हो सकता है।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि इस विजन का प्रमुख उद्देश्य भारत को एक ऐसी स्थिति में लाना है जहाँ भारत दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो।सभी नागरिकों के लिए जीवन स्तर उच्च हो और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं तक उनकी पहुंच हो।भारत तकनीकी रूप से उन्नत हो और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व करे। देश में आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास सुनिश्चित हो। भारतीय समाज सशक्त और समान हो।भारत की वैश्विक पहचान एक मजबूत और जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में हो।मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर ने कहा कि इस अभियान में सरकार एक उत्प्रेरक की भूमिका निभा रही है। यह विभिन्न नीतियों और योजनाओं के माध्यम से विकास के लिए एक अनुकूल वातावरण बना रही है।

मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, गति शक्ति, आत्मनिर्भर भारत,राष्ट्रीय क्वांटम मिशन, स्टार्टअप इंडिया ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का कार्यान्वयन, युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम आदि बहुत से कार्यक्रम विकसित भारत अभियान 2047 की ओर बढते हुए कदम है।

सेवानिर्वत्त आई ए एस सी एस वर्मा ने कहा कि आज जो बीज हम शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में बो रहे हैं, वही 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाकर विश्व गुरु की श्रेणी में स्थापित करेंगे।2047 का भारत वह होगा जहाँ हर नागरिक को समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ और रोजगार उपलब्ध होंगे। यही विकसित भारत की पहचान होगी।

आई पी एस राजेश द्विवेदी ने कहा कि आजादी का अमृतकाल हमें केवल अतीत पर गर्व करना नहीं सिखाता, बल्कि भविष्य के लिए हमें महान संकल्प लेने को प्रेरित करता है, संकल्प एक विकसित भारत का।

प्रोसेसर सुनीता शर्मा ने कहा कि विकसित भारत 2047 एक ऐसा भारत होगा जो परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम होगाकृजहाँ संस्कृति की जड़ें गहरी होंगी और प्रगति की शाखाएँ आसमान छुएँगी कृषि विज्ञान केन्द्र मुज़फ्फरनगर के प्रभारी डॉ हंसराज सिंह ने कहा कि 2047 का भारत वह होगा, जहाँ किसान समृद्ध होगा, मजदूर सम्मानित होगा और युवा आत्मनिर्भर होगा।इंजीनियर सलेक चंद ने कहा कि जब हर नागरिक जिम्मेदारी को अधिकार से पहले समझेगा, तभी 2047 तक भारत एक सशक्त और विकसित राष्ट्र बनेगा, भारत का अमृतकाल वह समय है जब हर भारतीय यह शपथ ले कि 2047 तक हम केवल दर्शक नहीं, बल्कि परिवर्तन के वाहक बनेंगे। शिक्षक राहुल कुशवाहा ने कहा कि भारत की असली ताकत उसके युवा हैं। अगर युवा शक्ति अपने सामर्थ्य को पहचान ले, तो 2047 से पहले ही भारत विकसित राष्ट्र की कतार में खड़ा होगा।

राष्ट्रीय पुरूस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक को अपने बच्चों की क्षमताओं व प्रतिभा की कद्र करनी होगी चाहे वह पढ़ाई, खेल, नाच, गाने, कला, अभिनय,व्यापार, खेती, बागवानी, मैकेनिकल, किसी भी क्षेत्र में हो , उन्हें उसी दिशा में अच्छा करने दें जिसमे वे करना चाहते है ,बच्चो को उनके विषय का चयन करने की आजादी देनी होगी , 2047 तक का भारत केवल डिजिटल इंडिया नहीं होगा, बल्कि यह ‘डिजिटल से ग्लोबल इंडिया’ की ओर बढ़ने वाला राष्ट्र होगा । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट्वंदना गुलिया ने कहा कि ए आई के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं है ,आज का भारत स्टार्टअप्स, विज्ञान और नवाचार का केंद्र बन रहा है। यही ताकत हमें 2047 तक विश्व का सबसे विकसित राष्ट्र बनाएगी। एस डी कॉलेज की बी टेक की छात्रा श्रेया पराशर व सावनी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे गए।

शिक्षिका सुचित्रा सैनी ने महिलाओ के योगदान ,राज्य पुरूस्कार प्राप्त प्रधानाचार्या कंचन प्रभा शुक्ला ,राष्ट्रीय पुरूस्कार प्राप्त शिक्षक वशिष्ठ भारद्वाज ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपने विचार दिए ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलायुक्त अटल कुमार राय व संचालन प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार द्वारा किया गया , प्रधानाचार्य आशीष द्विवेदी , रणबीर सिंह ,दीपक गर्ग , चंद्रमोहन शर्मा आदि का सहयोग रहा ।

………………………………………………………………………………………………………………………………….

……………………………………………………………………………………………………………………………………

“विजन 2047 विकसित भारत एवं समर्थ उत्तर प्रदेश” के अंतर्गत कृषि सुधार एवं संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन चौ. छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुज़फ्फरनगर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में किया गया।

————————————————–

‘‘विजन 2047 विकसित भारत एवं समर्थ उत्तर प्रदेश’’ के अंतर्गत कृषि सुधार एवं संवाद कार्यक्रम सम्पन्न।

—————————————————-

मुजफ्फरनगर…11.09.2025… इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबुद्धजन समिति के अध्यक्ष श्री चौब सिंह वर्मा (सेवानिवृत्त आई0ए0एस0) ने की। समिति के अन्य विशिष्ट सदस्यों में श्री रंजन द्विवेदी (सेवानिवृत्त डीजीपी, आई0पी0एस0), डॉ. सुनीता शर्मा (सदस्य), डॉ. हंसराज सिंह (वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सदस्य) तथा श्री स्लेकचंद (सेवानिवृत्त अभियंता,लो0नि0वि0, सदस्य) शामिल रहे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि कमिश्नर सहारनपुर मण्डल श्री अटल कुमार राय, जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा, तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय वर्मा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की मेज़बानी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह ने की। इस अवसर पर जिले के प्रगतिशील किसान, जिला कृषि अधिकारी श्री राहुल तेवतिया, डीडीए श्री प्रमोद कुमार सिरोही, तथा कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कॉलेज के स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएँ, प्राध्यापकगण, किसान प्रतिनिधि एवं स्थानीय उद्यमी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में विजन 2047 डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गई, जिसमें कृषि उत्पादन को दोगुना करने, कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार, जल संरक्षण, जैविक खेती, मूल्य संवर्धन एवं किसान-उद्यमिता को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सभी अतिथियों एवं विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा करते हुए कृषि सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया और छात्रों तथा किसानों को इस दिशा में सक्रिय योगदान हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में संवाद सत्र के दौरान प्रतिभागियों से सुझाव आमंत्रित किए गए। इसी क्रम में एक विशेष QR कोड भी साझा किया गया, जिस पर आमजन अपनी राय एवं सुझाव ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, किसानों एवं विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि विजन 2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कृषि सुधारों एवं नई तकनीक के प्रयोग को ज़मीनी स्तर पर उतारा जाएगा।

अंत में जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने सभी को धन्यवाद प्रदान किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon