नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर वड़नगर स्टेशन परिसर में लगाये गये 75 पेड़

1 min read

नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर वड़नगर स्टेशन परिसर में लगाये गये 75 पेड़

 

75 दिव्यांगजनों ने मिलकर काटा 75 किलो का केक

 

खेल महाकुंभ और सेवा कार्यों के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

 

*गोरखपुर 17 सितंबर(गोरखपुर से वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी की विशेष कवरेज), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके पैतृक गाँव वड़नगर में एक भव्य और प्रेरक आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम को “75 थीम” के तहत आयोजित किया गया, जो पीएम मोदी के जीवन के 75 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक बना। इस आयोजन का उद्देश्य खेल, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और समाज के हर वर्ग को एक साथ जोड़ना था।

 

खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घकालीन सोच का हिस्सा है। उन्होंने हमेशा कहा है कि खेल शरीर को ही नहीं, मन और चरित्र को भी मजबूत बनाते हैं। वड़नगर, उनकी जन्मभूमि होने के कारण, इस दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुँचाने का केंद्र बना।

 

समारोह में देशभर से आए 1000 से अधिक प्रतिभागियों को पीएम मोदी पर आधारित प्रेरक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। समारोह का मुख्य आकर्षण रहा 75 किलो का केक, जिसे 75 दिव्यांगजन ने मिलकर काटा। इसके साथ ही 75 गुब्बारे आकाश में छोड़कर उत्सव का शुभारंभ किया गया।

 

कार्यक्रम में 75 पेड़ माँ के नाम लगाए गए, जिससे मातृशक्ति को सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त 5 टीमों में विभाजित 75 खिलाड़ियों ने खेलों में भाग लिया, 75 पुरस्कार वितरित किए गए।

 

एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वड़नगर रेलवे स्टेशन से शुरुआत कर 75 लोगों ने मिलकर वृक्षारोपण किया। प्रत्येक पेड़ मातृशक्ति के प्रति सम्मान और पर्यावरण की रक्षा का प्रतीक माना गया। यह पहल माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का माध्यम बनी।

 

वड़नगर में आयोजित यह समारोह प्रधानमंत्री मोदी के विचारों—खेल, सेवा, पर्यावरण और समाज निर्माण—को धरातल पर उतारते हुए एक प्रेरक उदाहरण बन गया। (गोरखपुर से वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी की विशेष कवरेज)

********

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon