नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर के रामपुरी में लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक के द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया शुभारम्भ

1 min read

*मुजफ्फरनगर के रामपुरी में लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक के द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया शुभारम्भ*

मुजफ्फरनगर 21 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति रजिस्टर्ड के तत्वाधान में रामपुरी में हो रहे श्री रामलीला मंचन का कल रात्रि शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरेंद्र मलिक सांसद लोकसभा मुजफ्फरनगर व साथ में राकेश शर्मा राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी और सत्य प्रकाश रेशु जी प्रमुख समाज सेवीं भी व मैनेजिंग डायरेक्टर रेशु एडवरटाइजर्स भी रहे उपस्थित सर्वप्रथम विधिवत रूप से कथावाचक पंडित देवशरण शास्त्री के द्वारा पूजा अर्चना कराई गई उसके पश्चात फ़ीता काटकर गणेश वंदना रामायण जी की आरती और विष्णु भगवान की आरती के साथ श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया शिव पार्वती संवाद एवं नारद भाव की लीला का सुंदर दृश्य मंचित किया गया कमेटी के द्वारा बैच लगाकर वह प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया इस अवसर पर चौधरी हरेंद्र मलिक जी ने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि श्री रामलीला मंचन के शुभारंभ करने का अवसर मिला उन्होंने कहा कि श्री राम की लीलाओं के मंचन में आने वाले भविष्य को सीखने के लिए बहुत कुछ मिलता है प्रभु श्री राम की मर्यादा त्याग और प्रेम भावना समाज को उचित दिशा प्रदान करती है और छोटे-छोटे बच्चों को जीवन निर्वहन का एक अनुशासन सिखाती है साथ ही उन्होंने सभी रामपुरी वासीयो और कमेटी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर राकेश शर्मा समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव ने भी अपने विचार रखे और कहा कि हर वर्ष पूरी कमेटी और रामपुरी के सभी निवासी कठिन परिश्रम करके श्री रामलीला मंचन करते हैं जिससे छोटे-छोटे बच्चों को अपने पूर्वजों और इतिहास के विषय में ज्ञान प्राप्त होता है उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम ने पिता की आज्ञा को मानकर वन में जाना स्वीकार किया और भरत जी के द्वारा उनकी खड़ाऊ लेकर 14 वर्ष तक निस्वार्थ राज्य की देखभाल करना यह केवल राम राज्य में ही संभव हो पाया सत्य प्रकाश रेशू समाजसेवी ने भी अपना वक्तव्य रखते हुए पूरी कमेटी का आभार व्यक्त किया और श्री रामलीला मंचन के प्रबंधन की भूरी-भूरी प्रशंसा की इस अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह के साथ साथ कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी व्यवस्था प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार गौतम नीरज कौशिक महामंत्री वी निर्देशक उपाध्यक्ष रवी धीमान विपिन धीमान हिमांशु गोस्वामी आदित्य धीमान चंदू शानू आयुष पाल आर्य धीमान अंश प्रजापति वंश प्रजापति बिट्टू काला चेतन विश्वकर्मा रविंद्र सेन प्रमोद कुमार नितिन सैनी आदि के साथ-साथ रामपुरी के वासी उपस्थित रहे

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon