नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति-5.0 महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण नई दिशा के तहत

1 min read

मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति-5.0 महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण नई दिशा के तहत महिला पुलिस की ऐतिहासिक बाइक रैली निकली

मुजफ्फरनगर 21 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला पुलिस बाइक रैली को पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया-*

*-पृष्ठभूमि-*

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “मिशन शक्ति-5.0” का शुभारंभ दिनांक 20.09.2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार के उस संकल्प का मूर्त रूप है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को भयमुक्त वातावरण, गरिमामयी जीवन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर पूरे प्रदेश के 1,647 थानों में “मिशन शक्ति केंद्रों” का उद्घाटन किया गया। इन केंद्रों का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना और परामर्श सेवाएँ प्रदान करना है। साथ ही प्रत्येक थाने में कार्यरत पुलिस अधिकारियों के लिए SOP पुस्तिकाएँ जारी की गईं, जो मिशन शक्ति की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और मानक बनाने में सहायक होंगी।

*मुजफ्फरनगर में आयोजित विशेष कार्यक्रम (21.09.2025)*

आज दिनांक 21.09.2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में एक विशेष भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम राष्ट्रगान से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया तत्पश्चात अधिकारीगण द्वारा मौजूद महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों एवं विभिन्न प्रशासनिक विभाग, समाजसेवी व संभ्रांत महिलाओं से संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति अभियान में उनके योगदान को सराहा तथा अपने संबोधन में बताया “मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत हमारा उद्देश्य न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज में जागरूकता फैलाना भी है। इसके उपरान्त जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सराहनीय/साहसिक कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। 6 वर्षीय काव्या वत्स जिनके द्वारा कुरुक्षेत्र हरियाणा में जूडो कराटे प्रतियोगिता में ब्रान्ज मेडल प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया उन्हे भी जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।

*-बाइक रैली का शुभारंभ-*

बाइक रैली को जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

रैली में 100 महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 50 स्कूटी पर सवार होकर पुलिस लाइन से रैही को प्रारंभ किया तथा नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़री और जनता के बीच महिला सुरक्षा व जागरूकता का संदेश लेकर पहुँची।

रैली के दौरान महिलाओं को उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1930, 1076, 102, 101, 108, 1098 की जानकारी दी गई। पंपलेट वितरण व पोस्टर प्रदर्शन द्वारा “सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश” का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

जनपद मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत आगामी दिनों में निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, संवाद गोष्ठियाँ एवं विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे। इन प्रयासों से निश्चित ही महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे और जनपद मुजफ्फरनगर नारी गरिमा व स्वाभिमान का प्रतीक बनेगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon