नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर के क़ातिलों से पुलिस मुठभेड पर क्या बोले

1 min read

टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर के क़ातिलों से पुलिस मुठभेड पर क्या बोले एसएसपी संजय कुमार वर्मा मुजफ्फरनगर 23 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार*थाना छपार पुलिस द्वारा टोल प्लाजा डिप्टी मैनेजर की हत्या के अभियोग में वांछित 02 हत्याभियुक्तों को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गिरफ्तार, 01 घायल ।*

▪️ *अभियुक्तगण के कब्जे से 01 प्लेटिना मोटरसाइकिल बिना नम्बर तथा अवैध शस्त्र किए गए बरामद।*

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डा0 रवि शंकर तथा थाना प्रभारी छपार श्री मोहित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* थानाक्षेत्र छपार स्थित टोल प्लाजा पर डिप्टी मैनेजर अरविन्द पांडेय पुत्र श्री प्रकाश निवासी ग्राम फूलपुर प्रसाद पुर धराव चन्दौली उत्तर प्रदेश व टोल कर्मियों के बीच डयूटी को लेकर विवाद हुआ था जिसके उपरान्त दिनांक 18/19.09.2025 की रात्रि समय करीब 1.30 बजे टोलकर्मी उनके कमरे पर आये तथा मारपीट करते हुए अपने साथ गाडी में बैठा कर ले गये। टोल कर्मियों द्वारा टोल प्लाजा मैनेजर मुकेश चौहान के साथ भी मारपीट की गयी। टोल प्लाजा मैनेजर मुकेश चौहान से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 258/2025 धारा 191(2)/190/140(1)/351(3)/352/115(2)/333/131 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना छपार पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। दिनांक 19.09.2025 की शाम को थाना जानी जनपद मेरठ पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति की डेड बाडी मिलने की सूचना थाना छपार पुलिस को दी गयी थी उक्त व्यक्ति की पहचान टोल प्लाजा डिप्टी मैनेजर अरविन्द पांडेय के रूप में हुई। जिसके सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया था । दिनांक 19/20.09.2025 की रात्रि को थाना छपार पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ उपरोक्त घटना में वांछित 03 अभियुक्तगण (02 घायल सहित) तथा दिनांक 20.09.2025 को 01 अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल / गिरफ्तार किया गया था ।

आज दिनांक 23.09.2025 को थाना छपार पुलिस द्वारा छपार-रुहाना मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति / वाहनों की चेकिग की जा रही थी कि मुखविर खास से सूचना प्राप्त हुई कि टॉल प्लाजा से डिप्टी मैनेजर का अपहरण करने वाले बदमाश एक बिना नम्बर की प्लेटिना मोटरसाईकिल पर रुहाना से छपार की ओर आने वाले हैं । इस सूचना पर थाना छपार पुलिस टीम द्वारा रुहाना रोड पर ग्राम महरायपुर कट पर सघनतापूर्वक संदिग्ध व्यक्ति / वाहनो की चेकिंग करने लगे । कुछ समय पश्चात एक मोटरसाईकिल आती दिखायी दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी डालकर चेकिंग हेतु रुकने का ईशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम को देखकर मोटरसाईकिल को रुहाना से महरायपुर सड़क की तरफ जल्दबाजी मे मोड़ने का प्रयास किया जिसके कारण मोटरसाईकिल फिसल कर गिर गयी । मोटरसाईकिल सवार दोनो व्यक्ति उठकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों के फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः टीम पर फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश शिवम उर्फ शिव पुत्र सुधीर कुमार (बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है ) घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश वीशू उर्फ विस्तार पुत्र स्व0 विनोद को कॉम्बिंग के दौरान मौके से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से 01 प्लेटिना मोटरसाइकिल बिना नम्बर तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*

*1.* शिवम उर्फ शिव पुत्र सुधीर कुमार निवासी मौहम्मदपुर रायसिह थाना भोराकलां मुजफ्फरनगर ।

*2.* वीशू उर्फ विस्तार पुत्र स्व0 विनोद निवासी ग्राम मौहम्मदपुर रायसिंह थाना भोराकलां मुजफ्फरनगर ।

 

*बरामदगीः-*

01 प्लेटिना मोटरसाइकिल बिना नम्बर ।

02 तमंचे मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*

*1.* थानाध्यक्ष श्री मोहित कुमार, थाना छपार, मुजफ्फरनगर ।

*2.* उ0नि0 श्री दीपक कूमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर ।

*3.* उ0नि0 श्री पवन कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर ।

*4.* उ0नि0 श्री तपन जंयत थाना छपार, मुजफ्फरनगर ।

*5.* उ0नि0 राहुल कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर ।

*6.* उ0नि0 राजकुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर ।

*7.* का0 1194 सुमित कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर ।

*8.* का0 2175 कैलाश कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर ।

*9.* का0 2084 सोनवीर थाना छपार, मुजफ्फरनगर ।

थाना छपार पुलिस द्वारा टोल प्लाजा डिप्टी मैनेजर की हत्या के अभियोग में वांछित 02 मुख्य हत्याभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त बांये पैर में गोली लगने से घायल)।*

कब्जे से 01 प्लेटिना मोटरसाइकिल बिना नम्बर तथा 02 तमंचे मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद।*

दिनांक 19/20.09.2025 की रात्रि को थाना छपार पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ उपरोक्त घटना में वांछित 03 अभियुक्तगण ( मुठभेड में 02 अभियुक्त घायल हुए थे) तथा दिनांक 20.09.2025 को 01 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार किया गया था।*

टोल प्लाजा डिप्टी मैनेजर की हत्या में शामिल मुख्य अभियुक्तों सहित सभी 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है (04 अभियुक्त मुठभेड में गोली लगने से घायल हुए है)*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon