नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 4, 2025

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा का जबरदस्त गुडवर्क: कुख्यात डकैत/लुटेरा मेहताब पुलिस मुठभेड़ मै ढेर

1 min read

मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा का जबरदस्त गुडवर्क: कुख्यात डकैत/लुटेरा मेहताब पुलिस मुठभेड़ मै ढेर

*बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार थाना बुढाना एवं शाहपुर पुलिस की बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड के दौरान 01 वांछित लूटेरा/डकैत/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त घायल, दौराने उपचार मृत्यु।*

*अभियुक्त थाना बुढाना पर पंजीकृत सर्राफा व्यापारी से लूट के अभियोग में था वांछित जिसपर घोषित किया गया था 01 लाख का रूपये का पुरस्कार।*

*अभियुक्त के कब्जे/घटना स्थल से अवैध शस्त्र मय जिन्दा व खोखा कारतूस, एक मोटरसाईकिल, सोने व चांदी के आभूषण बरामद।*

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी बुढाना श्री सुभाष अत्री तथा थानाध्यक्ष शाहपुर श्री मोहित चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना व शाहपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 14.09.2025 को थानाक्षेत्र बुढ़ाना के अन्तर्गत एक सर्राफा व्यवसायी से 03 बदमाशों द्वारा सोने व चांदी के आभूषण लूटने की घटना कारित की गयी। थाना बुढाना पुलिस द्वारा वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 381/2025 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना बुढाना पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में शामिल अभियुक्त मेहताब उर्फ कल्लू पुत्र महफूज निवासी ग्राम मंदवाडा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को दिनांक 16.09.2025 व अभियुक्त शादाब पुत्र महफूज निवासी ग्राम मंदवाडा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को दिनांक 21.09.2025 को दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार किया गया तथा उक्त लूट की घटना के मुख्य अभियुक्त महताब पुत्र अब्बास निवासी ग्राम सौंटा रसूलपुर थाना थानाभवन, शामली की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।

दिनांक 03.10.2025 को थाना बुढ़ाना व थाना शाहपुर पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उक्त लूट की घटना को कारित करने वाला तथा वांछित/इनामी अभियुक्त मोटरसाईकिल पर अपने साथी के साथ थानाक्षेत्र बुढाना में किसी अन्य घटना को कारित करने के उद्देश्य से निरपुडा बागपत से नहर पटरी से आने वाला है तथा परासौली रजवाहा मार्ग पर आने की संभावना है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बुढाना श्री सुभाष अत्री द्वारा पुलिस टीम को 02 भागों मे विभाजित किया गया। प्रथम टीम कुरालसी पुलिया पर तथा द्वितीय टीम जौला –परासौली नहर पुलिया पर सतर्कतापूर्वक चैकिंग करने लगी। कुछ समय पश्चात निरपुडा की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे कुरालसी पुलिया पर चैकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी दिखाकर चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल सवार चैकिंग हेतु नही रूके तथा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए तेजी से भागने लगे। इसकी सूचना द्वितीय पुलिस टीम को देकर पृथम पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण का पीछा किया गया। सामने से आ रही द्वितीय पुलिस टीम तथा पीछा कर रही पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी की गयी। अभियुक्तगण द्वारा खुद को घिरता देख मोटरसाईकिल को कच्चे रास्ते पर मोड दिया गया तथा तेजी से भागने लगे। आगे चलकर बदमाशों की मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी तथा बदमाश मोटरसाईकिल को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बंद पडे ईंट भट्टे के खण्डहर की तरफ भागे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी बदमाशों को फायरिंग बन्द कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर फायरिंग की जाती रही। पुलिस टीम द्वारा सिखलाए गए तरीके से छिपते-छिपाते बदमाशों के नजदीक पहुंचने का प्रयास किया गया तभी बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में उ0नि0 श्री ललित कसाना व आरक्षी अलीम घायल हो गये व प्रभारी निरीक्षक बुढाना एवं थानाध्यक्ष शाहपुर की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। पुलिस टीम द्वारा अपनी जान की परवाह न कर अदम्य साहस का परिचय दिया गया तथा अपने कर्तव्य को सर्वोपरि मानते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की जिसमे एक बदमाश महताब पुत्र अब्बास निवासी ग्राम सौंटा रसूलपुर थाना थानाभवन, शामली घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल में फरार हो गया जिसका पीछा पुलिस टीम द्वारा किया गया परन्तु सफलता नही मिली। पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्त के कब्जे/घटनास्थल से अवैध शस्त्र मय जिन्दा व खोखा कारतूस, एक मोटरसाईकिल, सोने व चांदी के आभूषण बरामद किये गये। पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्त व पुलिसकर्मियों को बिना देर किये उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर दौराने उपचार अभियुक्त महताब उपरोक्त को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया तथा घायल पुलिसकर्मी उपचाराधीन हैं। उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* महताब पुत्र अब्बास निवासी ग्राम सौंटा रसूलपुर थाना थानाभवन, शामली।

 

*बरामदगी का विवरण-*

➖ 01 रिवाल्वर .38 बोर मय 06 खोखा व 03 जिन्दा कारतूस

➖ 01 पिस्टल 9 मिमि मय 03 खोखा व 11 जिन्दा कारतूस

➖ 01 मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)

चांदी के आभूषण-09 पाजेब, 02 गले के हार, 01 तगडी, 24 जोडी बिछुआ,01 अंगूठी (मु0अ0सं0- 381/2025 धारा 309(4) बीएनएस थाना बुढाना से सम्बन्धित)

➖ सोने के आभूषण- 03 जोडी कुण्डल,01 नथ, 02 कान की बाली, 01 जोडी झुमकी, 03 नाक फूल, 01 अंगूठी (मु0अ0सं0- 381/2025 धारा 309(4) बीएनएस थाना बुढाना से सम्बन्धित)

➖ 01 आधारकार्ड

➖ 01 ई-श्रम कार्ड

*अभियुक्त महताब उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0- 577/2010 धारा 380 भादवि, थाना थानाभवन, शामली।

*2.* मु0अ0सं0- 460/2017 धारा 364ए भादवि थाना थाना थानाभवन, शामली।

*3.* मु0अ0सं0- 41/2023 धारा 395,412 भादवि, थाना गढीपुख्ता, शामली।

*4.* मु0अ0सं0- 103/2023 धारा 307,398,414 भादवि थाना बडगांव, सहारनपुर।

*5.* मु0अ0सं0- 120/2023 धारा 342,395,412 भादवि थाना मुंडाली, मेरठ।

*6* मु0अ0सं0- 120/2023 धारा 395,412 भादवि थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।

*7.* मु0अ0सं0- 66/2023 धारा 395,412 भादवि थाना रतनपुरी, मुजफ्फऱनगर।

*8.* मु0अ0सं0- 275/2023 धारा 395,412 भादवि थाना देवबन्द सहारनपुर।

*9.* मु0अ0सं0- 276/2023 धारा 395,412 भादवि थाना देवबन्द सहारनपुर।

*10.* मु0अ0सं0- 313/2023 धारा 307,399,402 भादवि व 41/102 सीआरपीसी व 3/25/27 आयुध अधिनियम, थाना देवबन्द, सहारनपुर।

*11.* मु0अ0सं0- 411/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना देवबन्द, सहारनपुर।

*12.* मु0अ0सं0- 87/2023 धारा 341,392,411 भादवि थाना नानौता, सहारनपुर।

*13.* मु0अ0सं0- 169/2023 धारा 39,412 भादवि थाना थानाभवन, शामली।

*14.* मु0अ0सं0- 26/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना थानाभवन, शामली।

*15.* मु0अ0सं0- 236/2025 धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम व 109(1),317(5) बीएनएस थाना कोतवाली, शामली।

*16.* मु0अ0सं0- 230/2025 धारा 308(4) बीएनएस थाना कोतवाली, शामली।

*17.* मु0अ0सं0- 381/2025 धारा 309(4) बीएनएस थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*18.* मु0अ0सं0- 383/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*19.* मु0अ0सं0- 413/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

 

*पुलिस टीम का विवरण-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री सुभाष अत्री थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*2.* थानाध्यक्ष श्री मोहित चौधरी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री संदीप कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 श्री ललित कसाना, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*5.* उ0नि0 श्री रामअवतार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*6.* उ0नि0 श्री विकास चौधरी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनर।

*7.* है0का0 64 सुनील कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*8.* है0का0 640 निर्वेश कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*9.* है0का0 285 नीरज त्यागी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*10.* है0का0 194 विकास बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*11.* है0का0 176 अमरदीप थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*12.* है0का0 595 भूपेन्द्र थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*13.* है0का0 93 संजय कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*14.* है0का0 पुष्पेन्द्र कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*15.* है0का0 121 रोहताश कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*16.* है0का0 704 प्रेमचन्द शर्मा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*17.* है0का0 54 नितिन कुमार एसओजी, मुजफ्फरनगर।

*18.* का0 कुशलपाल थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*19.* का0 2105 योगेश कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*20.* का0 1913 मो0 इस्फाक थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*21.* का0 1377 नकुल सांगवान थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*22.* का0 1071 अलीम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*23.* का0 413 शिवम यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*24.* का0 487 प्रशान्त कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*नोट- थाना बुढाना व थाना शाहपुर की संयुक्त पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में घायल तथा दौराने उपचार मृतक अभियुक्त महताब उपरोक्त शातिर किस्म का अन्तर्जनपदीय लुटेरा/डकैत अभियुक्त था जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों पर लूट/डकैती/हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में 18 से अधिक अभियोग पंजीकृत थे तथा अभियुक्त महताब उपरोक्त थाना थानाभवन, शामली का हिस्ट्रीशीटर(एच0एस0- 296ए) अभियुक्त था। अभियुक्त महताब उपरोक्त थाना बुढाना पर पंजीकृत सर्राफा व्यापारी से लूट के अभियोग मु0अ0सं0- 381/2025 धारा 309(40 बीएनएस में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ द्वारा 1,00,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon