नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा मिशन शक्ति5.0 एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

1 min read

*पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा मिशन शक्ति5.0 एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।*

मुजफ्फरनगर 11 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार

महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इसी क्रम में आज दिनांक 11.10.2025 को मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) एवं साइबर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत दा एस0डी0 पब्लिक स्कूल जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ महोदया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्कूल प्रबन्धन द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात महोदया द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

साथ ही महोदया द्वारा उपस्थित सभी को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार (जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग, इंस्टाग्राम फ्राड, ऑनलाईन गेमिंग, एपीके फाईल, आदि) के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें बचाव के उपाय (सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करना, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करना, ओटीपी साझा न करना, संदिग्ध कॉल/मैसेज से सतर्क रहना आदि) विस्तार से समझाए गए। इसके साथ ही उपस्थित सभी को डिजिटल अरेस्ट के बारे में बताया गया कि पुलिस द्वारा कभी भी किसी को डिजिटल अरेस्ट नही किया जाता है तथा डिजिटल अरेस्ट के लिये वीडियो कॉल नही की जाती है, यदि ऐसा कोई करता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें अथवा साइबर हेल्पलाईन की सहायता लें। पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 व साइबर क्राइम पोर्टल के विषय में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम महाना एवं श्री राजीव भारतीय मानक ब्यूरों देहरादून टीम सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं विधालय के शिक्षकगण एवं विधार्थी उपस्थित रहें।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon