जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर संदीप कुमार द्वारा जनपद के ब्लॉक शाहपुर के अंतर्गत
1 min read
*जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर संदीप कुमार द्वारा जनपद के ब्लॉक शाहपुर के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों का किया गया निरीक्षण।*
मुजफ्फरनगर 18 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार आज दिनांक 18अक्टूबर, 2025 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर श्री संदीप कुमार द्वारा जनपद के ब्लॉक शाहपुर के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान निम्न स्थिति पाई गई-
. उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) काकड़ा के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में कुल नामांकित 158 बच्चों के सापेक्ष 120 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है, बच्चे आंशिक रूप से यूनिफॉर्म में मिले, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है, बालक बालिका शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट तथा हैंडपंप व सबमर्सिबल क्रियाशील अवस्था में हैं।
प्राथमिक विद्यालय काकड़ा-2 के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती प्रिया चौधरी शिक्षामित्र अनुपस्थित तथा श्रीमती पूनम सहायक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर पाई गई, कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला, विद्यालय में नामांकित कुल 129 बच्चों के सापेक्ष 80 बालक- बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है। बालक-बालिका शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट तथा हैंडपंप व सबमर्सिबल क्रियाशील अवस्था में हैं।
प्राथमिक विद्यालय काकड़ा -3 के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत स्टाफ के सापेक्ष श्रीमती नीलिमा गुप्ता इंचार्ज स०अ० आकस्मिक अवकाश पर पाई गई, कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला, विद्यालय में नामांकित कुल 65 बच्चों के सापेक्ष 53 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। बच्चे आंशिक रूप से यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है। बालक-बालिका शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट तथा हैंडपंप व सबमर्सिबल क्रियाशील अवस्था में हैं। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय (6-8) काकड़ा के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत 02 सहायक अध्यापक व 01 चतुर्थ श्रेणी के सापेक्ष श्री मनीष कुमार चतुर्थ श्रेणी आकस्मिक अवकाश पर पाए गए, विद्यालय में नामांकित कुल 12 बच्चों के सापेक्ष 09 बालक- बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है। विधिवत रूप से निरीक्षण करने के पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार ने बताया कि बालक-बालिका शौचालय, मल्टीपल हैंड वॉश यूनिट तथा हैंडपंप व सबमर्सिबल क्रियाशील अवस्था में है।


