द्वारिका वेलफेयर सोसायटी द्वारका सिटी द्वारा दीपावली मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन
1 min read
द्वारिका वेलफेयर सोसायटी द्वारका सिटी द्वारा दीपावली मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन। मुजफ्फरनगर 19 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार द्वारिका वेलफेयर सोसायटी द्वारिका सिटी द्वारा इंटीग्रेटेड टाउनशिप द्वारिका सिटी जानसठ रोड मुजफ्फरनगर पर दीपावली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कॉलोनी के सभी सम्मानित निवासीगण व विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकार बंधु सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ द्वारिका वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक श्री दरियाव सिंह जी, अध्यक्ष श्री अमित वत्स व सचिव श्री मनोज कुमार सिंह जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीपावली महोत्सव में कु0 श्रेया श्रीनिवासन ई0 के0 द्वारा गणपति की सुंदर वंदना पर भरतनाट्यम नृत्य कर शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में छोटे बच्चों कुशराज पंवार,अनिका सिंह, काशवि सिंह, कार्तिक, सोनिया, सिद्धार्थ, परी, सोना, नियति जैन, कृष्णा, तनिष्क गौर, तेजस्वी गौर, शौर्य मित्तल, विप्रा आर्य, वैशवी आर्य, आराध्या सैनी, प्रियंका,अनुष्का, नव्या आदि द्वारा कविता, नृत्य व पियानो आदि में शानदार अपनी-अपनी प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त डॉक्टर पारुल डॉक्टर आरती आदि द्वारा नृत्य एवं डॉक्टर अनूप,डॉक्टर श्याम, श्री वेद प्रकाश शर्मा जी द्वारा शानदार गाना सुना कर प्रस्तुति दी गई। सभी प्रतिभागियों को द्वारिका वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक दरियाव सिंह, श्री सत्यपाल सिंह पाल, श्री संजीव गर्ग, द्वारिका वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री अमित वत्स, सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, संयोजक श्री अमित पंवार सह- सचिव डॉक्टर सचिन जैन, श्री अंकित गोयल
श्री ऋषभ जैन, श्री प्रकाश चौधरी, श्री मनोज सिंघल,एडवोकेट विनोद प्रभाकर जी, श्री मयंक जैन, श्री राकेश मित्तल, श्री वैभव मित्तल, श्री बिजेंद्र गुप्ता,श्रीअंकुर गुप्ता, श्री आदित्य जैन, श्री दिनेश जैन, श्री दीपक जैन, श्री संजय राठी, श्री राकेश शर्मा, श्री देवेंद्र चौहान, श्री प्रवीण सोमल, श्री निश्चित मान जी, व अन्य गणमान्य निवासी गण उपस्थित रहे।


