नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पुरकाजी में शेख सादात बिरादरी की मीटिंग में लिए गए अहम फैसले

1 min read

*पुरकाजी में शेख सादात बिरादरी की मीटिंग में लिए गए अहम फैसले*
मुसलमानो मे जवाल की वजह इबादात मे कमी नही बल्कि मामलात मे धोख़ादही, वायदा खिलाफ़ी बददियांती और मुनाफकत है….. मुफ्ती तनमीक.
****************
ज़ीशान काज़मी
जलालाबाद/ पुरकाज़ी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद मुज़फ्फर नगर के कस्बा पुरकाज़ी मे शेख सादात की एक अहम मीटिंग पुरक़ाज़ी चेयरमैन ज़हीर फारुकी के यहाँ आयोजित की गयी जिसमे जिम्मेदार लोगो ने अपने अपने खयालत रखते हुए शेख सादात बिरादरी मे अहम फैसले लेने पर गौर फिकर किया गया l
मीटिंग का आग़ाज़ कुरान शरीफ की तिलावत के साथ हुआ
मीटिंग मे शहर काज़ी मुफ्ती सैयद तनमीक अहमद मे कुरान व हदीस की रोशनी मे फरमाया मुसलमानो मे जवाल की वजह इबादत में कमी नही बल्कि मामलात मे धोख़ादही वायदा खिलाफ़ी बददियांति और मुनाफाकत है.
उन्होंने कहा हमारा हर अमल अल्लाह की रजा मे हो रसूल के बताये तरीको पर हो, उन्होंने समाज मे फैल रही बुराइयों से बचने पर जोर देते हुए कहा हमारे अमल से किसी को तकलीफ न हो किसी का दिल न दुखे, उन्होंने कहा ज़ुबाँ से तकलीफ पहुंचाने मे किसी का मज़ाक उड़ाना तोहमत लगाना बुरा भला कहना और हाथ से तकलीफ पहुंचाने मे किसी को नाहक मारना किसी का माल जूलमंन लेना वगैरा उमूर् मे शामिल है l
मीटिंग में बिरादरी के उलेमाओं और जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में एक 5 सदस्यों की कमेटी सर्वसम्मति से चुनी गई जिसमें चेयरमैन पुरकाजी ने प्रस्ताव रखा कि पंचों में कोई सियासी आदमी नहीं होगा सिर्फ बिरादरी के सुलझे हुए तजर्बेकार लोग होंगे मीटिंग में सर्वसम्मति से और बिरादरी के जिम्मेदार लोगों और उलेमाओं की मौजूदगी में ये तय हुआ कि शादियों के रिश्ते में अभी तक लड़की वाले के यहां रिश्ता लेकर पहले लड़के वाले आते हैं लड़की वाले रिश्ता लेकर नहीं जाते हैं इस वजह से बहुत अच्छी और काबिल लड़कियों की शादियों में देरी हो रही है आगे से लड़की वाले भी रिश्ते डालने में पहल कर सकते है इसमें कोई छोटा बड़ा होना नहीं है बिरादरी के यतीम बच्चों की पढ़ाई और परवरिश के लिए पूरी बिरादरी आपस में एकजुट होकर काम करेगी दीनी और दुनियावी तालीम पर जोर दिया जायेगा बिरादरी के पंचों का फैसला सबको मानना होगा अगली मीटिंग पंच आपस में फैसला लेकर बुलाएंगे जहीर फारूकी चेयरमैन ने सर्वसम्मति से अतहर अमीन साहब, हाफिज वालीउल्लाह काजमी,डॉक्टर ईसा काजमी, राशिद सिद्दीकी मेडिकल स्टोर वाले, फरहत हुसैन नम्बरदार दरबार वालो को पंच चुना है पुरकाजी शहर काजी मुफ्ती तन्मीक साहब ने बिरादरी में उठाए गए मुद्दों को दीन और हदीस की रौशनी में बयान किया आज की मीटिंग में खास तौर पर रुड़की शहर काजी शाहिद साहब ने अपनी बात रखते हुए कहा की मिरास का ख्याल रखना चाहिए लड़कियों के हिस्से खासतौर पर अदा किये जाएं और खालिद मुस्तफा, अनवर सईद एडवोकेट,जमील लाइनमैन, मुंशी इल्तफात, अंजार हुसैन एडवोकेट, तल्हा सिद्दीकी, डॉक्टर नय्यर काज़मी रुड़की, काज़ी मोनिस् काज़ी खालिद काज़मी ज़ीशान काज़मी अनवर हुसैन असद फारूकी, जमील अख्तर परवेजसिद्दीकी,अरशद सिद्दीकी, डॉ फैसल अनवर एडवोकेट हयात हसन, शाहब हुसैन,सरवर हुसैन, मजाहिद हसन, सलमान, नौशाद आढ़ती, समर काज़मी, सालिम अली आमिर अली, सोनू अली. शाहिद नेताजी, राशिद क़ाज़ी साजिद क़ाज़ी,इरशाद,फक़रुल हुदा, आदि शामिल रहे l

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon