वरिष्ठ युवा आईएएस मंडल आयुक्त सहारनपुर डॉ. रुपेश कुमार और डीएम उमेश मिश्रा ने
1 min read
वरिष्ठ युवा आईएएस मंडल आयुक्त सहारनपुर डॉ. रुपेश कुमार और डीएम उमेश मिश्रा ने कार्तिक गंगा स्नान मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा दिए निर्देश। शुक्रताल मुज़फ्फरनगर 30 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर श्री रूपेश कुमार व जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण के साथ कार्तिक गंगा स्नान की तैयारियों की जानकारी करते हुए गंगा स्नान घाटों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भीड़ की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए
गड्ढा मुक्त सड़कों के साथ-साथ मार्गो की साफ सफाई का रखा जाए विशेष ध्यान
घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, गोताखोर दल, होमगार्ड व पीएसी की तैनाती की जाए।
आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगमता एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ रूपेश कुमार व जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण के साथ तहसील जानसठ, थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत गंगा स्नान घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा शुक्रताल स्थित स्नान घाटों की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थलों, अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्रों, स्वास्थ्य शिविरों, पेयजल आपूर्ति, नावों की सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया कि गंगा स्नान के अवसर पर जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए समस्त विभाग अपने-अपने स्तर पर समय से समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, गोताखोर दल, होमगार्ड व पीएसी की तैनाती की जाए। मंडलायुक्त व जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नाव ने बैठकर नदी का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के खतरनाक व गहरे स्थानों को चिन्हित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने नगर पंचायत, स्वच्छता एवं विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए साथ ही क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी भोपा को यह निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहे, पुलिस बल पूर्ण तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे, यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो तथा गंगा स्नान पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पां। उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से भीड़ की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा कंट्रोल रूम से सभी अधिकारी लगातार समन्वय बनाए रखें। मंडलायुक्त ने उपस्थित संबंधित सभी अधिकारियोंको निर्देश दिये कि गंगा स्नान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय बनाये रखा जाये ताकि यह पर्व शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व समाजसेवी मौजूद रहे।


