नव आगंतुक मंडलआयुक्त डॉ. रूपेश कुमार के कड़े निर्देश बोले जनसुनवाई के लिए सभी अधिकारी निर्धारित समय में
नव आगंतुक मंडलआयुक्त डॉ. रूपेश कुमार के कड़े निर्देश बोले जनसुनवाई के लिए सभी अधिकारी निर्धारित समय में रहेंगे मौजूद
*अधिकारीगण प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक अपने कार्यालय में जनता दर्शन करना सुनिश्चित करें – मण्डलायुक्त*
*10 से 12 बजे के मध्य कोई बैठक न रखी जाए*
*समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंहुचाने हेतु सप्ताह में एक दिन ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी वार्ड मंे लगाई जाए चौपाल – डॉ0 रूपेश कुमार*
सहारनपुर, प्राप्त समाचार के अनुसार
मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार ने कहा कि आमजन की सुनवाई करते हुये उनकी समस्या का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। अधिकारीगण प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक अपने कार्यालय में जनता दर्शन करना सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त ने मण्डल के तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सुनिश्चित किया जाए कि प्रातः 10 से 12 बजे के मध्य कोई बैठक न रखी जाए। जिलाधिकारी स्वयं तथा अन्य जनपदीय, तहसील स्तरीय, विकासखण्ड स्तरीय समस्त अधिकारियों को कडे निर्देश निर्गत कर दें कि सभी अधिकारीगण प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता दर्शन करेंगे तथा प्राप्त समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करायेंगे तथा इस अवधि में प्राप्त होने प्रार्थना पत्रों को पंजिका में अंकित करते हुए शिकायत एवं समस्या का संक्षिप्त विवरण तथा निस्तारण उपरान्त संक्षेप में निस्तारण आख्या में उल्लिखित करेंगे।
डॉ0 रूपेश कुमार ने कहा कि आम जनता को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन एवं सेवायें प्रदान किये जाने हेतु प्रदेश सरकार एवं शासन प्रतिबद्ध है। भ्रष्टाचार के प्रति भी शासन की नीति शून्य सहिष्णुता की है। शासन की नीति के विरूद्ध कार्य कर शासन एवं प्रशासन की छवि धूमिल करने वाले भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये। सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पंहुचाने तथा उनकी समस्याओं के समुचित समाधान हेतु सप्ताह में एक दिन ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी वार्ड मंे चौपाल लगाया जाना भी सुनिश्चित किया जाए। निर्देशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
डॉ0 रूपेश कुमार ने मण्डलायुक्त सहारनपुर का किया कार्यभार ग्रहण*
*जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता – मण्डला युक्त*
जनपद के नवागत मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार ने मंडलायुक्त सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण किया। वे वर्ष 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत निगम और पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन लिमिटेड में प्रबंधक निदेशक का दायित्व भी संभाल रहे थे। उन्होने लखनऊ सहित गाजीपुर, आगरा, कन्नौज, ललितपुर एवं प्रतापगढ आदि कई जिलों में अपनी सेवाएं दी है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाना प्राथमिकता रहेगी। शासन के विकास एवं प्राथमिकता युक्त कार्यों को प्रगति पर ले जाना मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध प्रभावी निस्तारण एवं विकास कार्यों में सर्वाेच्चता लाना उनकी प्राथमिकता होगी। सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी एवं बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। जनपद में चल रही विकास संबंधी परियोजनाओं में ओर अधिक तेजी लाई जायेगी। किसानों, ग्रामीणों, वृद्धों, दिव्यांजनों तथा समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ तीव्र गति से पात्रों तक पंहुचाया जाएगा।
कार्यभार ग्रहण करते समय जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
————


