मुज़फ्फरनगर मे प्रीमियर लीग टी 20 सीजन 2 की तैयारी शुरू हो गई हैँ
1 min read
मुज़फ्फरनगर मे प्रीमियर लीग टी 20 सीजन 2 की तैयारी शुरू हो गई हैँ. वर्ष 2026 मे इसके आयोजन का खाका मुजफ्फरनगर 22 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन नें लगभग तैयार कर लिया हैँ., आज एसोसिएशन की एक बैठक मे एम पी एल 2 को लेकर विस्तार सें चर्चा की गई. एम पी एल-2, 23 फरवरी सें शुरू होगा जिसमे 12 टीम भाग लेंगी.खिलाड़ियों के ट्रायल 11 जनवरी को होंगे जबकि टीम ड्राफ्टिंग 25 जनवरी को होगा. अरविन्द भारद्वाज को एसोसिएशन मे उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया.उनका प्रस्ताव भूपेंद्र यादव नें रखा.
एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर नें बताया क़ि एम पी एल 2 मे इस बार 12 टीम होंगी जिनमे कुल 33 मैच होंगे.प्रत्येक टीम को 2 खिलाडी अपनी इच्छा सें चुनने क़ि छूट होगी. उन्होने जानकारी दी क़ि
गूगल फॉर्म के माध्यम सें ऑनलाइन प्लेयर्स रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए हैँl अब तक 110 खिलाडी अपना पंजीकरण करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 दिसंबर निर्धारित की गई हैँ.
पिछले वर्ष इसके सफल आयोजन सें उत्साहित होकर इस बार एम सी ए की आयोजन समिति द्वारा 5 नई टीमों को प्रवेश दिया गया है जिनमे क्रिकगिरी, देवभूमि ग्रुप, सिल्वर्टन पल्प एंड पेपर, जी बी टी प्राइवेट लिमिटेड और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शामिल है.अन्य टीमों मे वसुंधरा इंफ़्राबिल्ट, सिल्वरटन, टिहरी स्टीलस, अम्बा, क्रिस्टल बालाजी, आर पी एल इंडस्ट्री, और बिंदल ग्रुप कीं टीमे शामिल है..इस लीग सें स्थानीय खिलाड़ियों सहित आसपास के खिलाड़ियों भी को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा.इस बार टीमों को कैश प्राइज भी बढ़ाया जा रहा है विजेता और उपविजेता को कुल 2 लाख कैश मनी मिलेंगी प्रत्येक टीम मे 14 खिलाडी होंगे.
चेयरमैन भीम कंसल नें बताया कि जनवरी मे ट्रायल, प्लेयर्स ड्राफ्टिंग और ऑक्शन किया जाएगा. सभी मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम मे ही खेले जायेगे. 12 मार्की प्लेयर्स की सूची भी जल्द ही घोषित होंगी.टीम स्टाफ पर भी अभी मंथन चल रहा हैँ,जिसके लिए आवेदन मांगे गये हैँ. प्रत्येक टीम मे 11 खिलाडी मुज़फ्फरनगर शामली और सहारनपुर जिलों सें होंगे.मुज़फ्फरनगर और इसके आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपने हुनर का मौका दिखाने के लिए इन दोनों जिलों को भी अवसर देने का निर्णय लिया गया हैँ विकास राठी, और ओमदेव सिंह सहित सभी के सुझाव पर.इस बार एम पी एल 2 मे खेलने वाले प्रत्येक खिलाडी को भी एक निश्चित धनराशि भी देने पर निर्णय लिया गया है.
पिछले सीजन मे खेली सभी टीमों को 2 खिलाडी रिटेन करने का भी अधिकार होगा.सभी मैचों का लाइव प्रसारण भी पिछले वर्ष की तरह ग्लोबल स्तर पर होगा. सचिव मनोज पुंडीर नें बताया कि लीग मे सेमीफाइनल और फाइनल मैच मे अंपायरिंग करते हुए एक पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अंपायर भी नजर आएंगे.
आज बैठक मे पूर्व राज्य क्रिकेटर आकाश लूथरा को एग्जीक्यूटिव सदस्य बनाया गया जबकि अंकुर को एसोसिएशन मे क्रिकेट कोच, रवि कौशिक को टेक्निकल कमिटी हेड, डॉ शिवानी को चिकित्सा प्रमुख कीं जिम्मेदारी सर्व सम्मति सें दी गई.
आज हुईं एक बैठक मे चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह,इन्दर माथुर, योगेंद्र मलिक संजय शर्मा,अजय जैन सी ए,ओमदेव सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी, रोहन त्यागी, संजय चौधरी, आशीष भटनागर श्रीश वर्मा,अरविन्द भारद्वाज, अरशद,डॉ हेमंत, योगेश कुमार,आदि उपस्थित रहे.
