नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

आयुक्त डॉ० रूपेश कुमार ने श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अटल बिहारी वाजपेई जी की

1 min read

आयुक्त डॉ० रूपेश कुमार ने श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अटल बिहारी वाजपेई जी की कविता आओ फिर से दिया जलाएं, दूध में दरार पड़ गई कविता सुनाकर उनको श्रद्धांजलि दी।

—————————————-

शामली 23 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार

सुशासन सप्ताह-Good governance week (19-25 दिसंबर 2025) के अन्तर्गत वी०वी० इण्टर कॉलेज शामली में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर डॉ० रुपेश कुमार, आयुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त महोदय द्वारा सर्वप्रथम श्रद्धेय मा0 पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविता आओ फिर से दिया जलाएं, दूध में दरार पड़ गई कविता सुनाकर मा० पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि दी। आयुक्त महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी बहुत ही अनोखे व्यक्तित्व के धनी थे उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है हमें उनसे सीखना चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश पर कोई आंच ना आए हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। आयुक्त महोदय ने अपने संबोधन में सुशासन का मतलब अच्छा शासन बताया जिसके तहत जनता को बिना किसी रूकावट के सभी योजनाओं का लाभ समय से मिलता रहे जिसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित बच्चों से कहा कि आप भारत के भविष्य हैं उनको जीवन में आगे बढ़ाने की सीख दी। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने अपने संबोधन में सुशासन सप्ताह के बारे में बताते हुए मा० पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ‌मा० पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर पर प्रकाश डाला।आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर आयुक्त महोदय,जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न योजना के लाभार्थियों जिसमें प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 02 लाभार्थी को चाबी वितरण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 02 लाभार्थी को मुख्यमंत्री आवास स्वीकृति पत्र का वितरण, श्रम विभाग की कन्या विवाह सहायता योजना में 02 लाभार्थियों प्रति लाभार्थी रू०,55000 का चेक का वितरण,मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना में 03 लाभार्थियों प्रति लाभार्थी को रू०, 25000 का चेक का वितरण किया गया। इसके साथ ही आयुक्त महोदय द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के 05 लाभार्थी को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाषण पिछले एक सप्ताह से चल रही भाषण प्रतियोगिता और काव्यपाठ के प्रतियोगिता के विजेताओं ने आयुक्त महोदय के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी जिसके लिए भाषण में गिनिशा, संध्या चौहान, ओर काव्य पाठ में तनुश्री धीमान, प्रिंसी सैनी, वंशिका को सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान आयुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। इस अवसर पर रोजगार मेले का भी आयोजन हुआ। जिसमें 05 कंपनियों द्वारा 85 अभ्यर्थियों को चयन किया। सभी चयनित अभ्यर्थियों को आयुक्त महोदय व जिलाधिकारी द्वारा ऑफर लेटर वितरण किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।आयोजित कार्यक्रम के उपरांत आयुक्त महोदय द्वारा सर्दी के दृष्टिगत गरीब असहाय लोगों को कंबल का वितरण भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, श्री सत्येन्द्र सिंह,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), शामली, पीड़ी डीआरडीए प्रेम चन्द, जिला सेवा योजना अधिकारी अजय कुमार,अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चे अध्यापकगण मौजूद रहें। मंच का संचालन अनुराग शर्मा ने किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon