खतरनाक ठंड से मौत की तरफ बढ़ रहे 90 वर्षीय लावारिस बुजुर्ग सुरेश को जिला अस्पताल में
खतरनाक ठंड से मौत की तरफ बढ़ रहे 90 वर्षीय लावारिस बुजुर्ग सुरेश को जिला अस्पताल में कराया भर्ती। मुजफ्फरनगर 5 जनवरी दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार 90 वर्षीय लावारिस बुजुर्ग बीती रात खतरनाक ठंड से खुले में मौत की ओर बढ़ रहा था पूरा मोहल्ला आता रहा जाता रहा परंतु किसी ने भी इसकी और ध्यान नहीं दिया यह व्यक्ति कल दोपहर से ही रुड़की रोड स्थित आनंद भवन के सामने दैनिक सूरज केसरी वाली गली में पड़ा था शाम के समय व्यापारी नेता नवीन कुमार शर्मा सराफ ने इसे कुछ खाने को दिया इसके बाद देर रात हो गई तो दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक सैयद मुजम्मिल हुसैन ने देखा कि एक बुजुर्ग खतरनाक ठंड और शीत लहर में इस गली में बैठा है तत्काल ही उसके लिए कंबल की व्यवस्था कराई गई उसे उसके बारे में मालूम किया गया सिर्फ उसने अपना नाम सुरेश बताया और कोई पता नहीं बताया कहां से आया है यह भी नहीं बताया कंबल भी उसने एक और रख दिया मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार सैयद मुजम्मिल हुसैन ने उसे अस्पताल में ले जाने का प्रयास किया तो उसने मना कर दिया रेन बसेरा मैं भी ले जाने का प्रयास किया गया तो उसने मना कर दिया शिव चौक स्थित पुलिस चौकी से भी संपर्क किया गया उन्होंने 112 पर संपर्क करने को कहा परंतु 112 पर संपर्क नहीं हो पाया वरिष्ठ टीवी एंड वीडियो जर्नलिस्ट भाई सचिन जौहरी को भी बताया गया तो उन्होंने कहा कि आप भी प्रयास कर लो मेरे से जो कुछ हो सकेगा मैं भी कर रहा हूं उसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता जो गौरक्षक भी है निशु उन्हें भी बताया गया उन्होंने कहा कि 10 मिनट में व्यवस्था हो रही है परंतु वह गायब हो गए प्रमुख समाज सेविका श्रीमती बीना शर्मा को भी फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और आज सवेरे श्रीमती बीना शर्मा का फोन आया और शुक्रताल स्थित अपना घर के नंबर उन्होंने भेजें कुल मिलाकर रात भर वह बुजुर्ग गली में रहा जबरदस्त शीत लहर चल रही थी जैसे तैसे करके उसकी थोड़ी व्यवस्था कराकर आज सवेरे लगभग 10:30 बजे इसी गली में मौजूद कुमार शूज और दैनिक सूरज केसरी ने मिलकर 112 पर फोन किया एवं इस 90 वर्षीय लावारिस बुजुर्ग को जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया इसकी सूचना जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया को दी गई तो इन सभी सम्मानित अधिकारियों ने निर्देश देकर उपरोक्त लावारिस 90 वर्षीय बुजुर्ग सुरेश का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए एवं इलाज जिला चिकित्सालय में इसका इलाज किया जा रहा है उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार तेवतिया लगातार रेलवे स्टेशन रोडवेज और आसपास बने रैन बसेरों का निरीक्षण करके निरंतर दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं और यह प्रयास कर रहे हैं कि इस शीत लहर और खतरनाक ठंड से कोई जनहानि ना हो जाए लगातार गर्म कपड़े और कंबल वितरण किया जा रहे हैं लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा से जनहित में निवेदन है कि इस लावारिस बुजुर्ग व्यक्ति सुरेश को शुक्रताल स्थित अपना घर में शिफ्ट कराया जाए ताकि इसकी उचित देखभाल और सेवा हो सके वास्तविकता तो यह है कि यदि बुजुर्ग लावारिस सुरेश को समय रहते जिला चिकित्सालय में भर्ती न कराया जाता तो मुजफ्फरनगर जनपद में शीत लहर से एक जनहानि हो सकती थी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार ने इस पूरे प्रकरण में विशेष रुचि लेकर लावारिस गरीब 90 वर्षीय सुरेश के बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था के कड़े निर्देश भी दिए हैं जिला प्रशासन तो लगातार शीत लहर के दृष्टिगत कार्य कर रहा है और गरीबों की जान भी बचा रहा है परंतु लगता है कि आम जनता संवेदनहीन हो गई है कोई कहां पड़ा है पीड़ित है या मरने वाला है या बीमार है या इस शीत लहर में मर भी सकता है किसी को कोई परवाह नहीं है कोई ध्यान भी नहीं देता है समाज को संवेदनशील होना होगा इंसानियत लानी होगी तभी बेहतर व्यवस्था हो सकती है और हम किसी की सहायता कर सकते हैं


