भारत निर्वाचन आयोग के विशेष रोल प्रेक्षक निखिल गजराज ने मुजफ्फरनगर में
1 min read
भारत निर्वाचन आयोग के विशेष रोल प्रेक्षक निखिल गजराज ने मुजफ्फरनगर में की समीक्षा बैठक। मुजफ्फरनगर 27 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गये विशेष रोल प्रेक्षक श्री निखिल गजराज, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मन्त्रालय, डी-विंग, निर्माण भवन, नई दिल्ली द्वारा जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों एवं उनके प्रतिनिधियों तथा सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
अर्हता 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गये विशेष रोल प्रेक्षक श्री निखिल गजराज, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मन्त्रालय, डी-विंग, निर्माण भवन, नई दिल्ली द्वारा जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों एवं उनके प्रतिनिधियों तथा सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। उन्होंने मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के साथ विचार विमर्श करते हुए सभी दलों से प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य में आने वाली समस्याओं / समाधान को साझा किया तथा सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देशय है कि प्रत्येक अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में दर्ज हो जाये तथा किसी भी अनर्ह व्यक्ति का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज न होने पाये। उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आयोग के निर्देशानुसार कार्य किये जाने एवं राजनैतिक दलों के साथ समन्वय स्थापित किये जाने तथा नो मैपिंग वाले मतदाताओं से वार्ता कर के उनके द्वारा अभिलेखीकरण किये जाने वाली प्रकिया को सरल किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उचित प्रशिक्षण दिलायें तथा बूथ लेविल अधिकारियों की सहायता के लिये सहायक तैनात किये जायें।
बैठक में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, एवं नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना श्री कृष्णकान्त विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी सदर श्री प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी, खतौली श्रीमती निकिता शर्मा, उप जिलाधिकारी जानसठ श्री राजकुमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय श्री राहुल देव भट्ट उपस्थित रहे। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री जिया चौधरी एवं श्री साजिद हसन, श्री सोमपाल सिंह, भारतीय जनता पार्टी के श्री ओम प्रकाश उपाध्याय, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया के श्री सुभाष, बहुजन समाज पार्टी के श्री इन्तजार अली एवं श्री सुभाष चन्द गौतम, आम आदमी पार्टी के श्री कैसर अली (एडवोकेट) द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।


