नई दिल्ली में 12 से 14 मार्च तक लगेगा ‘हॉर्टी इंडिया एक्सपो-2026’
1 min read
नई दिल्ली में 12 से 14 मार्च तक लगेगा ‘हॉर्टी इंडिया एक्सपो-2026’
नई दिल्ली, 06 मार्च। भारत के बागवानी और ग्रीन व्यवसाय क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘हॉर्टी इंडिया एक्सपो-2026’ का आयोजन 12 से 14 मार्च 2026 तक द्वारका स्थित Yashobhoomi – India International Convention & Expo Centre में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में बागवानी क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीकों, उत्पादों और नवाचारों को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, एक्सपो में बागवानी, नर्सरी, ग्रीनहाउस, पुष्पकृषि, लैंडस्केपिंग, आधुनिक सिंचाई तकनीक, बीज, पौध रोपण सामग्री, जैविक उत्पाद और स्मार्ट कृषि तकनीक से जुड़े नवीनतम उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों के साथ-साथ विशेषज्ञ, सरकारी प्रतिनिधि, लैंडस्केप आर्किटेक्ट, होटल-रेस्तरां-केटरिंग क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान भी भाग लेंगे।
प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न तकनीकी सेमिनार, नए उत्पादों का लोकार्पण तथा व्यापार-से-व्यापार (बी2बी) बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। इससे उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, उद्यमियों और किसानों को नई तकनीकों की जानकारी मिलने के साथ-साथ आपसी संपर्क और व्यापार विस्तार के अवसर भी मिलेंगे।
आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से बागवानी और ग्रीन व्यवसाय क्षेत्र को नई दिशा मिलने के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों और उद्यमियों को बेहतर लाभ मिल सकेगा।
एक्सपो से संबंधित अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए इच्छुक प्रतिभागी आयोजक शुभम गुप्ता (संस्थापक) से मोबाइल नंबर 9718070952 पर संपर्क कर सकते हैं।


