जान के एवज मै 10 लाख रु. की मांग रहा था रहा था फिरौती,
1 min read
जान के एवज मै 10 लाख रु. की मांग रहा था रहा था फिरौती, सिविल लाइन पुलिस ने कर दिया लंगड़ा, साथी बदमाश भी दबोचा। मुजफ्फरनगर 6 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार *थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 वांछित अभियुक्त घायल सहित कुल 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।*
▪️ *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन बरामद।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा प्र0नि0 सिविल लाईन श्री आशुतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 04.03.2026 को वादी श्री राजीव जैन पुत्र धर्मचन्द्र जैन निवासी पटेलनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मुझे मो0नं0- 7078605136 से जान से मारने की धमकी देने व जान बचाने के नाम पर 10 लाख रूपये की अवैध मांग की जा रही है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 51/2026 धारा 308(5),351(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
आज दिनांक 06.03.2026 को थाना सिविल लाईन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजीव जैन को धमकी देने व रंगदारी मांगने वाले अभियुक्तगण किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बामहेडी रेलवे स्टेशन, रेलवे लाईन के पास खडे है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना सिविल लाईन पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची जहां 02 व्यक्ति रेलवे लाईन के पास खडे हुए थे। पुलिस को देखते ही दोनो व्यक्ति सकपका कर जंगल की ओर भागने लगे तथा पेड़ो की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाशों पर चेतावनी का काई असर नही हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशो की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश प्रताप चौधरी उर्फ बदमाशो का देवता पुत्र नरेश पाल निवासी हुसैनपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के फारवर्ड व वेकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* प्रताप चौधरी उर्फ बदमाशो का देवता पुत्र नरेश पाल निवासी हुसैनपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर(घायल)
*2.* रवि उर्फ सूटर पुत्र रनवीर निवासी बाखरपुर थाना बालेनी जनपद बागपत।
*बरामदगी का विवरणः-*
✅ 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर।
✅ घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन।
*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दोनो, लोगो को मारने की सुपारी लेते है अभियुक्त प्रताप द्वारा बताया कि जब मै जेल मे था तो अतुल कुमार नाम का व्यक्ति मुझे मिला जिसने मुझे राजीव जैन निवासी उपरोक्त को 20 लाख रूपये मे जान से मारने की सुपारी दी थी हम दोनो ने मिलकर दिनांक 04.03.2026 को राजीव जैन उपरोक्त को फोन से 10 लाख रूपये रंगदारी की मांग की थी तथा आज हम दोनो इस काम को अंजाम देने के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त प्रताप उर्फ बदमाशो का देवता उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 80/2023 धारा 379/411 भादवि थाना रामराज, मुजफ्फरनगर
*2.* मु0अ0सं0 40/2025 धारा 109(1) बीएनएस थाना रामराज, मुजफ्फरनगर
*3.* मु0अ0सं0 41/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना रामराज, मुजफ्फरनगर
*4.* मु0अ0सं0 51/2026 धारा 308(5)/351(4) बीएनएस थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर
*गिरफ्तार अभियुक्त रवि उर्फ सूटर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 51/2026 धारा 308(5)/351(4) बीएनएस थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 श्री प्रशान्त कुमार गिरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री सतेन्द्र सिंह ढिल्लो थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 पंकज सागर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*4.* कां0 408 अंकित कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*5.* कां0 1621 मोहित कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*6.* कां0 1923 सुधीर कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*7.* कां0 58 ब्रहमदेव थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*8.* कां0 2099 अंकुर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।


