नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 4, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

लोकप्रिय डीएम उमेश मिश्रा रूबरू हुए उद्योग बंधुओ से सुनी समस्याएं

1 min read

लोकप्रिय डीएम उमेश मिश्रा रूबरू हुए उद्योग बंधुओ से सुनी समस्याएं: भव्य बैठक का हुआ आयोजन। मुजफ्फरनगर 6 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार आज जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता एवम् डिप्टी कमिश्नर जीएसटी शोभित श्रीवास्तव के संचालन में व्यापार बंधू की बैठक फेडरेशन सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने महावीर चौक तथा टाऊन हाल फीडर की बेपटरी विद्युत सप्लाई का मुद्दा उठाया, साथ ही आने वाली गर्मियों में सुचारू विद्युत सप्लाई का अश्वासन चाहा। तथा अटल मीनाक्षी चौक से ईदगाह, मालवीय चौक से पुलिस लाइन, बुलेटिन वाली गली के सड़कों का मुद्दा जोर शोर से उठाया। संयुक्त व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय मित्तल व श्याम सिंह सैनी ने गुड मंडी में गुड़ न आने, गुड़ माफियाओं द्वारा गुड़ सीधे बाहर भेजे जाने, मंडी समिति की दुकानों में पार्टनर जोड़ने, मंडी समिति की दुकानों के किराए पर आई टी सी न मिलने , मानवीय भूल के छोटे मुद्दों पर अनाप शनाप GST लगाने के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया।

जिलाधिकारी महोदय ने सभी विषयों का गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को अविलंब व्यापारियों की परेशानी दूर करने के आदेश दिए। साथ ही नगर पालिका को सभी नालों की तल झाड़ सफाई मानसून आने से पहले करने के आदेश दिए। एवम् किसी भी निर्माण कार्य अथवा सफ़ाई कार्य में ढिलाई न बरतने के आदेश दिए। अत्यन्त सौहार्द पूर्ण वातावरण में बैठक का समापन हुआ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon