नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 1, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा

1 min read

*किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा, सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया*

 

*मुजफ्फरनगर, 28 मार्च 2026*

जनपद मुजफ्फरनगर में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित किसानों एवं आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं—जैसे समय पर चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति, जांच सुविधाओं की सुलभता एवं उपचार में आ रही कठिनाइयों—पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनपद के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

निरीक्षण के दौरान डॉ. तेवतिया ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी जांच कक्ष, प्रसव कक्ष एवं वार्डों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, उपकरणों की कार्यशीलता एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाएं और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करें। साथ ही, सभी प्रकार की जांच सुविधाएं नियमित रूप से संचालित रहें, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है और जहां भी कमियां पाई जाएंगी, वहां तत्काल सुधार किया जाएगा।

 

इसके अतिरिक्त, उन्होंने उपस्थित लोगों को मौसमी बीमारियों एवं संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, स्वच्छता बनाए रखने तथा बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी।

 

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जायसवाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon