नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 1, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया

1 min read

श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका विषय, ‘‘कारपोरेट कानून तथा प्रबन्धन का समन्वयः भविष्य के अवसर’’ रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री राघव सिंघल अधिवक्ता कारपोरेट लॉ एवं जीएसटी, नई दिल्ली उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ पूनम शर्मा, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। महाविद्यालय की ओर से अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट करके किया गया।

कार्यक्रम में विधि के विद्यार्थियों के अलावा एमबीए के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम आरम्भ करते हुए महाविद्यालय की प्रवक्ता आंचल अग्रवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में बताया तथा अतिथि का परिचय कराया।

अपना वक्तव्य प्रारम्भ करते हुए वक्ता ने कहा कि कारपोरेट कानून तथा प्रबन्धन का समन्वय आज के समय में सभी युवाओं के लिए व्यापक हो गया है तथा सम्भावनाओं से भरा हुआ क्षेत्र बन चुका है, जहां कारपोरेट कानून कम्पनियों को कानूनी ढाँचे तथा अनुपालन के माध्यम से दिशा निर्देश प्रदान करता है वही प्रबन्धन उन नीतियों को प्रभावी रूप् से लागू करके संगठन को सफलता की ओर ले जाता है। इन दोनों का समन्वय न केवल बेहतर निर्णय निर्माण को सुनिश्चित करता है बल्कि जोखिम प्रबन्धन, कारपोरेट गर्वनेन्स तथा नैतिक व्यवसायिक प्रथाओं को मजबूत करता है। भविष्य में ऐसे प्रोफेशनल की मांग तेजी से बढे़गी जो कानून की अच्छी समझ के साथ साथ अच्छा प्रबन्धन कौशल भी रखते हैं, क्योंकि यही संयोजन कम्पनियों को प्रतिसर्पधात्मक तथा स्थाई विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कारपोरेट कानून तथा प्रबन्धन का समन्वय भविष्य में करियर के लिए नई सम्भावनाएं उपस्थित करेगा। आज के समय में विधि के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के लिए अनेक अवसर हो गये हैं जहां पहले सिर्फ कोर्ट इन्टर्रनशिप को ही एकमात्र कार्य समझा जाता था किन्तु अब विद्यार्थी अपनी रूचि तथा क्षमता के अनुसार कारपोरेट सेक्टर, एमएनसी, बैंकिंग आदि क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं।

वक्ता ने अपने कार्यअनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया तथा अनेक ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से करियर के अवसरों को समझाया।

विद्यार्थियों के द्वारा, अपनी जिज्ञासाओं से सम्बन्धित प्रश्न वक्ता से किये गये, जिनका वक्ता ने संतोषजनक समाधान उनको बताया। इसमें निम्न विद्यार्थियों हुरेन, बीए-एलएलबी चतुर्थ वर्ष, ह्रदया कटारिया, बीए-एलएलबी तृतीय वर्ष,  मुस्कान वशिष्ठ बीए-एलएलबी तृतीय वर्ष, खुशी गहलोत, बीए-एलएलबी तृतीय वर्ष, सपना – एलएल बी प्रथम वर्ष,  श्रेया राजपूत – एलएल बी द्वितीय वर्ष

कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्या डॉ पूनम शर्मा द्वारा वक्ता को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता कु0 आंचल अग्रवाल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के सभी शिक्षकगण और विद्यार्थियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रवक्तागण संजीव कुमार, सोनिया गौड़, राखी प्रमोद तुपे, मिनी सिंघल, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुमार, आक्शी कश्यप, पंकज शर्मा, डॉ चित्रा श्रीवास्तव  व निवेदिता पाण्डेय, डॉ नाहिद अन्जुम, आदि का योगदान रहा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon