नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 1, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

सुजडू चुंगी चौराहे को वंदे मातरम चौक घोषित किया जाए यही देश के बलिदानियों को

1 min read

*सुजडू चुंगी चौराहे को वंदे मातरम चौक घोषित किया जाए यही देश के बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी -दीपक सैनी प्रदेश मंत्री*

 

मुज़फ्फरनगर:- विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्रीमान भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में बलिदान दिवस के अवसर पर समस्त जिलों में वंदे मातरम चौक की स्थापना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी महाराज को जिला अधिकारी महोदय द्वारा ज्ञापन दिया जाना तय हुआ था

उसी कड़ी में आज जनपद मुजफ्फरनगर में विश्व हिंदू महासंघ ने गगन भेदी नारे लगाते हुए प्रदेश मंत्री दीपक सैनी जी,जिला प्रभारी सुबोध वर्मा जी,जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा जी के नेतृत्व में आज माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कहा कि आज भारत माता के लाल बलिदानी भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के 95 वे बलिदान दिवस एवं वंदे मातरम गीत की 151 वर्ष गांठ पर जनपद के सुजुडू चुंगी चौराहे को वंदे मातरम चौक रखने की मांग करते है क्योंकि लोक सन्यासी योगी जी महाराज का भी मानना है कि वंदे मातरम केवल एक नारा ही नहीं बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है वंदे मातरम गीत ने देश के भाग्य विधाता रणबाकूरों के मन में ऐसा जोश उत्पन्न किया कि उन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था महोदय अगर कोई देश विरोधी ताकत भारत के खिलाफ षडयंत्र रचने का प्रयास करेगी तो देश का प्रत्येक वीर और वीरांगनाएं वंदे मातरम गीत का उद्घोष करते हुए उनको चुनौती देने का काम करेंगे वंदे मातरम गीत नहीं देश की आत्मा है महोदय इसीलिए जनपद के अंदर वंदेमातरम चौक अति आवश्यक है उसके पश्चात सभी इकट्ठा होकर सूजडू चुंगी चौराहे पहुंचे और वहां पर बलिदानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी

इस मौके पर:- सुंदरलाल उपाध्याय,पं. धर्मेंद्र मिश्रा,व्योम शर्मा,एड.आकाश वर्मा ,रक्षित पाल,पूनम गोस्वामी,संगीता पाल,चिया राजपूत, कु.अनु सैनी ,बृजेश कोरी,सुनील धनगर,विकासराज,कृष्ण पाल खटीक,बिट्टू बाबा,चंद्रपाल राजपूत,संदीप पाल,दीपक चौधरी,सूरज सैनी, बबीता सैनी,निशा सैनी,संजीव कश्यप,विपिन राणा,वीरेंद्र राणा,मनोज शर्मा,जितेंद्र सिँह,शीतल शर्मा,मोनिका पाल,कुसुम सैनी,श्वेता चौधरी,आशा प्रजापति,रीमा प्रजापति,सुशीला देवी,राजन धीमान,प्रदीप पाल,राहुल कुमार, सागर कुमार,कपिल कुमार,,राधेश्याम सैनी,निखिल सैनी,आशु धीमान, विजय धीमान आदि उपस्थित रहे

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon