नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

डीएम की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी/ जिला उपसंचालक चकबन्दी आलोक कुमार की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जयप्रकाश उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित चकबन्दी प्राधिकारियों का निर्धारित समयावधि में चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सीमांकन/कब्जा परिवर्तन स्तर पर प्रचलित ग्रामों का निर्धारित समायवधि में सीमांकन कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त पीठासीन अधिकारीगणों को मानक के अनुसार वादों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर अजय प्रकाश दीक्षित बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, किसलय किशोर द्विवेदी चकबन्दी अधिकारी धनघटा प्रथम, कमलेश कुमार शर्मा चकबन्दी अधिकारी खलीलाबाद, संजय कुमार सिंह गौतम चकबन्दी अधिकारी मेहदावल, उमेश चन्द्र पाण्डेय चकबन्दी अधिकारी धनघटा द्वितीय, कृष्ण कुमार सहायक चकबन्दी अधिकारी मेहदावल, जितेन्द्र कुमार सहायक चकबन्दी अधिकारी धनघटा, ओम प्रकाश गुप्ता सहायक चकबन्दी अधिकारी धनघटा, रामदरस सहायक चकबन्दी अधिकारी धनघटा, इन्द्रजीत यादव सहायक चकबन्दी अधिकारी धनघटा, अवधेश कुमार सहायक चकबन्दी अधिकारी नाथनगर, अजय कुमार श्रीवास्तव सहायक चकबन्दी अधिकारी खलीलाबाद, आशुतोष नायक सहायक चकबन्दी अधिकारी एवं श्रीमती उदिता पाण्डेय सहायक चकबन्दी अधिकारी धनघटा उपस्थित रहें।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon