डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन से संबंधित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
1 min read
*संत कबीर नगर 08 अगस्त 2024(सू0वि0)।* जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में विकास कार्यों की बैठक के क्रम में *जल जीवन मिशन* से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कार्यकारी संस्था जिसमें फर्म मेघा ए0जी0एम0 एवं विश्वराज के पी0एम0 को जल जीवन मिशन के कार्यों की धीमी प्रगति के दृष्टिगत उचित मैनपॉवर बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कार्यदायी फर्म मेघा के ए0जी0एम0 द्वारा बताया गया कि अगस्त माह के लक्ष्य के अनुसार योजनाओं पर सोलर सिस्टम का कार्य 01 सप्ताह में तथा पम्प हाऊस का कार्य 15 दिवस में पूर्ण कर लिया जायेगा । गृह संयोजन का कार्य दिनांक 15 अक्टूबर- 2024 तक तथा 18 नग परियोजनाएं शिरोपरि जलाशय सहित माह नवंबर- 2024 के अंत तक पूर्ण कर दी जाएगी ।
कार्यदायी फर्म मेघा के ए0जी0एम0 द्वारा 03 परियोजनाओे पर भूमि विवाद की बात कही गई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा शुक्रवार की मीटिंग में निराकरण कराने के लिए आश्वासन दिया गया तथा मेघा के ए0जी0एम0 द्वारा अवगत कराया गया कि माह दिसम्बर 2024 तक समस्त योजनाओं का कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा ।

कार्यदायी फर्म जैक्शन-विश्वराज के पी0एम0 द्वारा बताया गया कि प्रस्तावित 313 बोर ट्यूबेल में से 294 बोर ट्यूबेल पूर्ण है। शेष 18 परियोजनाओं पर भूमि विवाद के कारण कार्य शुरू नही हो पाया, की बात कही गई । जिसपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अगली बैठक में निराकरण कराने के लिए आश्वासन दिया गया।
जैक्शन-विश्वराज के पी0एम0 द्वारा बताया गया कि 80 नग पम्प हाऊस पर Low Land के कारण कार्य प्रारम्भ नही किया जा सका, जिसकी रि-डिजाइनिंग की प्रक्रिया प्रोसेस में है शीघ्र ही प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि रोड रिस्टोरेशन का कार्य पूर्ण करने के उपरान्त कार्यदायी फर्म को ग्राम प्रधान से कार्य पूर्ण होने का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराये तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रोड रिस्टोरेशन का कार्य कार्यदायी फर्म द्वारा ही कराया जायेगा, इसमें किसी भी ग्राम पंचायत निधि का कोई भी पैसा खर्च नही किया जायेगा, जिसकी सूचना से समस्त ग्राम प्रधानों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
*सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।*