नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

डीएम ने राजस्व विवाद रहित ग्राम अभियान के क्रम में राजस्व ग्राम मुठही कलां में पहुंचकर राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा राजस्व/भूमि विवाद आदि से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण का किया निरीक्षण, ग्रामवासियों से लिया फीडबैक।


डीएम व एसपी ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत किया वृक्षारोपण।

*संत कबीर नगर दिनांक 06 अगस्त 2024 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपद में राजस्व विवाद रहित ग्राम अभियान के तहत तहसील धनघटा के राजस्व ग्राम मुठही कलां में पहुंचकर ग्राम वासियों से बातचीत की। जिलाधिकारी ने राजस्व प्रशासन द्वारा भूमि विवाद के निस्तारण के संबंध में किए जा रहे कार्यों को देखा एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को अभियान के संबंध में विवाद रहित ग्राम की संकल्पना को साकार करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश भी दिए।


जिलाधिकारी द्वारा ग्रामवासियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु उनसे भी सुझाव मांगे गए। इस अभियान में जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से सहयोग की भी अपेक्षा की।


पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा भी ग्रामवासियों से वार्ता की गई एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने ग्रामवासियों से भी अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के दृष्टिगत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील भी किया।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा रमेश चंद्र, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम प्रधान समेत भारी संख्या में ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

*सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon