नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भूटान नरेश एवं मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ  नगर में संगम में स्नान एवं पूजा-अर्चना की

1 min read

भूटान नरेश एवं मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ

नगर में संगम में स्नान एवं पूजा-अर्चना की

 

संगम में साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया

 

श्री अक्षयवट तथा बड़े हनुमान मन्दिर में दर्शन-पूजन किया

 

डिजिटल महाकुम्भ अनुभूति केन्द्र में महाकुम्भ

प्रयागराज के विभिन्न स्वरूपों का अवलोकन किया

 

लखनऊ : 04 फरवरी, 2025

भूटान नरेश श्री जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज प्रयागराज महाकुम्भ-2025 के अवसर पर महाकुम्भ नगर में पवित्र संगम में स्नान एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने संगम में साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया।

संगम स्नान के बाद भूटान नरेश एवं मुख्यमंत्री जी ने श्री अक्षयवट तथा बड़े हनुमान मन्दिर में दर्शन-पूजन किया। भूटान नरेश के साथ मुख्यमंत्री जी ने डिजिटल महाकुम्भ अनुभूति केन्द्र में महाकुम्भ प्रयागराज के विभिन्न स्वरूपों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री जी ने भूटान नरेश को महाकुम्भ की ऐतिहासिकता, पौराणिकता और महत्ता, सनातन संस्कृति के प्रति देशवासियों की श्रद्धा और आस्था के विषय में अवगत कराया।

इससे पूर्व, भूटान नरेश के प्रयागराज आगमन पर मुख्यमंत्री जी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

——–

मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ नगर में आयोजित ‘बौद्ध महाकुम्भ यात्रा’ का शुभारम्भ किया

भगवान बुद्ध ने दुनिया को करुणा और मैत्री का संदेश दिया : मुख्यमंत्री

प्रयागराज महाकुम्भ एकता का संदेश दे रहा

महाकुम्भ में सत्य की अनुभूति कोटि-कोटि संतों और श्रद्धालुओं को हो रही

सभी उपासना विधियों का एक मंच पर आना अभिनन्दनीय

लखनऊ से मिली सूचना के अनुसार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि सत्य की अनुभूति होना भगवान बुद्ध का कथन है। सत्य को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल होता है। सत्य हमेशा सत्य रहेगा। इसी सत्य की अनुभूति आज महाकुम्भ में कोटि-कोटि संतों और श्रद्धालुओं को हो रही है।

मुख्यमंत्री जी आज महाकुम्भ नगर में ‘बौद्ध महाकुम्भ यात्रा’ का शुभारम्भ करने के बाद इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ एकता का संदेश दे रहा है। भगवान बुद्ध ने दुनिया को करुणा और मैत्री का संदेश दिया। आज यदि भारत रहेगा, तो भगवान बुद्ध का संदेश भी रहेगा। महाकुम्भ आत्म-साक्षात्कार का माध्यम है। सभी उपासना विधियों का एक मंच पर आना अभिनन्दनीय है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अब तक 38 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज महाकुम्भ में आकर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इससे भारत का डंका दुनिया में बज रहा है। लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर एकता के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।

मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम के उपरान्त, बौद्ध संतों और विद्वानों पर पुष्प वर्षा भी की। कुल मिलाकर पूरे देश में ही नहीं पूरे संसार में इस बात की प्रशंसा हो रही है कि नेपाल के राजा महाकुंभ प्रयागराज आए और उनका जहां एक और भव्य स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया वहीं दूसरी ओर नेपाल के राजा ने महाकुंभ प्रयागराज में स्नान भी किया और उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भरपूर प्रशंसा भी की इस दौरान भारत आगमन पर नेपाल के महाराजाधिराज का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोरदार अभिनंदन किया और उन्हें उत्तर प्रदेश सहित भारतवर्ष के बारे में विस्तार से भी बताया नेपाल के राजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशासन की बेहद प्रशंसा की और कहा कि वह अपने भारत आगमन के अनुभव कभी नहीं भूल पाएंगे नेपाल के राजा का भारत आगमन वास्तव में बहुत ही अच्छा रहा और सभी ने इसकी प्रशंसा भी की


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon