नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

शाम 6 बजे की बड़ी खबरें

1 min read

शाम 6 बजे की बड़ी खबरें……………….

 

* गोरखपुर-गोरखपुर महोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ, 5 विभूतियों को CM योगी ने सम्मानित किया, पूरी भव्यता,दिव्यता से आयोजन हो रहा- CM, आज स्वामी विवेकानंद की पावन जयंती है-CM, हमारे संस्कारों की आत्मा है संस्कृति-सीएम योगी, ‘संस्कृति के अभाव में राष्ट्र आगे नहीं बढ़ सकता’ , भारत की धरोहर वेदों की परम्परा में है- सीएम, राष्ट्र की संजीवनी होती है लोक परम्परा-सीएम, ‘2018 से गोरखपुर महोत्सव का आयोजन हो रहा’, गोरखपुर भारत की परंपरा की महत्वपूर्ण भूमि-CM, भारत की धरोहरों में संस्कृति निहित है-CM योगी

 

* लखनऊ-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘इंडिया एलायंस में हम उसके साथ जो बीजेपी को हराएगा’, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ-अखिलेश यादव , क्षेत्रीय पार्टियां बीजेपी को हराएंगी-अखिले यादव, बीजेपी सरकार जातिवादी है-अखिलेश यादव , अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, मिल्कीपुर में पुलिस रोके तो ये कर देना-अखिलेश, अखिलेश ने सपाइयों को ये नसीहत दी, हम पुण्य कमाने और दान करने कुंभ जाएंगे-अखिलेश, “वो” पाप धोने जाते हैं-अखिलेश यादव

 

* लखनऊ-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कैलेंडर लांच किया , स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कैलेंडर लांच किया

 

* लखनऊ-नगर निगम और LDA का काम लगातार जारी , शहर के कई हिस्सों में किया जा रहा सजावट का काम, महाकुंभ को लेकर लखनऊ में हो रही सजावट,., LDA और नगर निगम की ओर से सजावट जारी, शहर में बड़े-बड़े गमले डिवाइडर पर रखे जा रहे हैं, प्रयागराज को कनेक्ट करने वाले सभी मार्गों पर सजावट, लखनऊ में बड़ी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु,वीआईपी

 

* अयोध्या -डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे अयोध्या, महर्षि महेश योगी की 108वीं जयंती में हुए शामिल, राम मंदिर के लोकार्पण को 1 वर्ष पूरा- ब्रजेश पाठक, पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं- ब्रजेश पाठक, ‘मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी’

 

* अयोध्या में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे और महर्षि महेश योगी की 108वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “राम मंदिर के लोकार्पण को एक वर्ष पूरा हो चुका है,” और पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने विश्वास जताया कि मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

 

* मेरठ-एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या का मामला, फरार हत्यारोपी नईम को कई राज्यों में तलाश रही पुलिस, दिल्ली,उत्तराखंड,महाराष्ट्र और राजस्थान में टीमें तलाश रहीं, सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देकर अपने भाई के घर पहुंचा था, संपत्ति के विवाद में सौतेले भाई मोईन के परिवार की हत्या की, पति-पत्नी और 3 बच्चियों का बेरहमी से उतारा मौत के घाट, शातिर हत्यारे नईम पर महाराष्ट्र में भी दर्ज हैं कई मुकदमे, 25 हज़ार के इनामी नईम को तलाश रही पुलिस की 4 टीमें, नामजद भाभी नज़राना, भाई तसलीम को पुलिस ने किया अरेस्ट, थाना लिसाड़ी गेट के सोहेल गार्डन में हुई था सामूहिक हत्याकांड

 

* बुलंदशहर -नगर पालिका की पेयजल टंकी से सप्लाई हो रहा दूषित पानी, लंबे समय से दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे स्थानीय लोग, गुस्साए स्थानीय लोगों ने की स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग, आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया, शिकारपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड-6 का मामला

 

* जालौन-नर्सिंग कॉलेज में शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकत, शिक्षक भानु शर्मा पर अश्लीलता का लगाया आरोप, बीएससी नर्सिंग में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही पीड़िता, शासन में शिकायत करने पर बनी 4 सदस्यीय जांच कमेटी, कमेटी की जांच में छात्रा के सभी आरोप पाए गए सही, जालौन राजकीय मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज का मामला

 

* कानपुर देहात-दबंगों से जमीन बचाने के लिए किसान परेशान, अधिकारियों की चौखट के काट रहा है चक्कर, दबंग किसान की जमीन पर कर रहे जबरन निर्माण, अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी निर्माण बंद नहीं, थाना गजनेर क्षेत्र के कस्बा गजनेर का मामला

 

* कन्नौज -आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस चालक को ट्रक ने रौंदा, बस उतरे चालक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 193 किलोमीटर कट पर हुआ हादसा

 

* गोरखपुर-दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर पहुंचे सीएम योगी, सरस्वती शिशु मंदिर सुभाष चंद्र नगर पहुंचे सीएम, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित है कार्यक्रम

 

* नोएडा -26 जनवरी, कुंभ और दिल्ली चुनाव को अलर्ट, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी के निर्देश पर अलर्ट , झोपड़ियों, गांवों में चलाया ऑपरेशन पहचान, नोएडा पुलिस ने 7 टीमों का किया गठन, नोएडा में रहने वाले संदिग्ध लोगों को लेकर गठन, अपराधियों को लेकर नोएडा पुलिस चला रही ऑपरेशन, पहचान डीसीपी रामबदन सिंह पीएसी बल के साथ मौजूद

 

* दिल्ली-दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की गारंटी, जारी की चुनाव के लिए अपनी तीसरी बड़ी गारंटी, दिल्ली कांग्रेस ने जारी की अपनी तीसरी बड़ी गारंटी, सरकार बनने के बाद हर महीने मासिक भत्ता देंगे, शिक्षित युवाओं को कांग्रेस देगी मासिक भत्ता, हर महीने साढ़े आठ हजार का मासिक भत्ता देंगे, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने घोषणा कर किया ऐलान

 

* दिल्ली की झुग्गी-बस्ती में केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना, 1 साल में ही ये लोग दिल्ली की झुग्गियां तोड़ देंगे- केजरीवाल, दिल्ली में 10 साल में 3 लाख लोगों को बेघर किया- केजरीवाल, अगर बीजेपी सच में झुग्गी वालों का हित चाहती है- केजरीवाल, उजाड़ी बस्तियों को फिर से वहीं बसाने का ऐलान करे- केजरीवाल

 

* दिल्ली -CM आतिशी ने लॉन्च किया Donate Now अभियान, चुनाव अभियान के लिए जनता से की चंदे की अपील, जनता के पैसों से लड़ूंगी चुनाव- सीएम आतिशी, मुझे चुनाव के लिए 40 लाख रुपए की जरुरत- CM आतिशी, आपके सपोर्ट से कालकाजी में विधानसभा चुनाव लडूंगी- CM आतिशी

 

* बदायूं -बंदर से डरकर छत से गिरी महिला, गिरकर महिला गंभीर रूप से हुई घायल, परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, गांव में बढ़ रहा बंदरों का आतंक, बिल्सी थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव का मामला

 

* भदोही पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने 50 हजार के इनामी को पकड़ा, प्रिंसिपल हत्याकांड में शामिल था आरोपी, पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया अरेस्ट, मुंबई भागने की फिराक में था आरोपी, एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

 

* अमरोहा-भारत समाचार की खबर का दमदार असर, राजाजी ढाबा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, नेशनल हाईवे से पास हो रहा था अवैध निर्माण, SDM, प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में चला बुलडोजर, राजस्व टीम से ढाबा मालिकों ने किया अभद्र व्यवहार, लेखपाल की तहरीर पर 2 मालिकों पर मुकदमा दर्ज, डिडौली में हाईवे पर स्थित है मशहूर राजाजी ढाबा

 

* दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं से संवाद, आज करीब करीब हर परिवार बैंकिंग से जुड़ा-पीएम, किसानों ने खाद्यान्न संकट खत्म करके दिखाया-PM, बड़े लक्ष्य के लिए हर युवा का जुटना जरूरी-पीएम, बिना लक्ष्य के जीवन नहीं हो सकता है-पीएम, भारत का युवा खुले आसमान के नीचे सोचता है-PM, युवा भविष्य का रोड मैप तैयार कर रहे है-पीएम, बड़े सपने देखना और पूरा करना असंभव नहीं-PM

 

* बदायूं-अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पुलिस व्यक्ति के परिजनों की तलाश में जुटी, सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र का मामला

 

* आगरा में लाइव फायरिंग, पथराव का वीडियो वायरल, लाठी डंडों से एक दूसरे पर बोला जा रहा हमला, रास्ते के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर बवाल, फायरिंग,पथराव, बवाल में पांच लोग हुए घायल

 

* प्राथमिक इलाज के बाद आगरा किया गया रेफर, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, DCP वेस्ट ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई के दिए निर्देश, थाना फतेहपुर सीकरी के सिकरौदा गांव का मामला

 

* कानपुर में ट्रेन से गिरकर NSG कमांडो की हुई मौत, राजकीय सम्मान के साथ कमांडो को दी अंतिम विदाई, कमांडो की मौत से इलाके में शोक की लहर, गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरते समय हुई थी मौत, कमांडो सतीश के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़

 

* बरेली में साधु की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी नागा साधु बाबा अमित गिरी हुआ गिरफ्तार, काली माता मंदिर पर 3 दिन पहले हुई थी हत्या

 

* जौनपुर-पति ने फोन पर दिया महिला को तीन तलाक, पत्नी द्वारा नए कपड़े मांगने पर दिया तलाक, पत्नी ने पति, ससुरालीजनों पर लगाया आरोप, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर लगाई गुहार, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला

 

* बदायूं-संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव पुरम का मामला

 

* बदायूं -फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए एक ही परिवार के 5 लोग, सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, सदर कोतवाली क्षेत्र के हकीम वाड़ा मोहल्ले की घटना

 

* बांदा -पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 3 सदस्यों को पकड़ा, कब्जे से 9 बाइक, 5 कटी बाइक, कटर मशीन बरामद, पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोरों को पकड़ा, बबेरू पुलिस ने औगासी रोड पर अभियुक्तों को पकड़ा.

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon