नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में मनाया गया बीएन मिश्रा का जन्मोत्सव: आईएएस अधिकारी आर डी पाण्डेय ने मिश्रा जी को दिया गिफ्ट।

1 min read

गोरखपुर 18 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार विगत दिवस जिला वालीबाल संघ गोरखपुर के सचिव और उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बी एन मिश्रा आल इंडिया प़ाइजमनि फुटबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम गए थे


तो वहां वालीबाल ग़ाउन्ड पर वालीबाल खिलाड़ी कोच बृजेश यादव इशरत अली अन्तर्राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी श्री आर डी पान्डेय जी आई ए एस अधिकारी गीडा गोरखपुर के निर्देशन में श्री बी एन मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर एक समारोह का आयोजन कर श्री बी एन मिश्रा को सरप्राइज दिया एवं उपहार भी दिया

श्री बीएन मिश्रा ने बताया कि इन लोगों का अपने प़ति स्नेह देखकर उन्हे अपार गर्व की अनुभूति हुई श्रीं आर डी पान्डेय जी से श्री बी एन मिश्रा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में बालिका वालीबाल कोर्ट पर लाइट लगवाने का गिफ्ट मांगा तो उन्होंने आश्वासन दिया की आपको मेरे द्वारा गिफ्ट दिया जायेगा

फरवरी तक बालिका वालीबाल कोर्ट पर लाइट लग जायेगी सभी वालीबाल खिलाड़ियों ने करतल ध्वनि से श्री आर डी पान्डेय जी का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया और श्री बी एन मिश्रा सहित वहां मौजूद तमाम पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों आदि ने और सभी खिलाड़ियों ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री आर डी पाण्डेय का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सभी श्री बी एन मिश्रा का जन्मदिन मना रहे हैं

और श्री बी एन मिश्र को उनके जन्मदिन का जो गिफ्ट बालिका वॉलीबॉल कोट पर लाइट लगवाने की घोषणा के साथ आईएएस अधिकारी श्री आर डी पाण्डेय साहब ने दिया है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon