उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रांतीय महासचिव सुनील कुमार तिवारी की खुलकर की प्रशंसा।
1 min read
लखनऊ 4 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम कै विशाल सभागार उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से एवं विधिवत रूप से संपन्न हो गया इस चुनाव में ब्रजेश पाठक उ०प्र० वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष व सुनील तिवारी सचिव निर्वाचित घोषित किए गए उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने पूरे सदन का आभार व्यक्त करते हुए अपने ऐतिहासिक संबोधन में वॉलीबॉल के उत्तर प्रदेश में विकास के लिए विस्तार से चर्चा की और कहा की जल्दी ही उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा वालीबॉल लीग जैसे कई एतिहासिक कार्यक्रम कराए जाएंगे अपने ऐतिहासिक संबोधन में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी के कार्यों परिश्रम और पारदर्शिता की जबरदस्त प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री सुनील कुमार तिवारी ने अपना सब कुछ न्योछावर करते हुए समर्पित भाव से उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल का जो विकास किया है

जो उपलब्धियां हासिल की है वह अनुकरणीय है वास्तव में श्री सुनील कुमार तिवारी के कंधों पर पूरे उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल का जबरदस्त भार है जिसे वह बखूबी निर्वहन भी कर रहे हैं नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री बृजेश पाठक ने नवनिर्वाचित महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी की खुलकर प्रशंसा की और सभी का आभार भी व्यक्त किया उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन का विधिवत एवं सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ है उसका विवरण इस प्रकार है

उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन की साधारण सभा की वार्षिक बैठक श्री ब्रजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री, उ०प्र० सरकार) की अध्यक्षता में गत दिवस के०डी०सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में सम्पन्न हुई, जिसमें एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव में श्री ब्रजेश पाठक को पुनः अध्यक्ष कानपुर निवासी सुनील कुमार तिवारी को अवैतनिक सचिव तथा सिद्वार्थ नगर के मो० इब्राहिम को पुनः कोषाध्यक्ष चुना गया। उक्त बैठक में 55 जिला इकाईयों, के पदाधिकारियों सहित खेल छात्रावासों तथा विभागीय इकाईयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उक्त चुनाव प्रक्रिया सेवानिवृत्त क्षेत्रीय कीडाधिकारी आर०पी०सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ० आनंदेश्वर पांडेय, खेल निदेशालय, उ०प्र० द्वारा नामित विभागीय पर्यवेक्षक लखनऊ मण्डल के क्षेत्रीय कीडाधिकारी अजय कुमार सेठी तथा बी०एफ०आई० के पर्यवेक्षक श्री हरि सिंह चौहान की देखरेख में सम्पन्न हुई ।

उक्त साधारण सभा द्वारा सर्वसम्मति से चुने गये पदाधिकारियों की सूची निम्नवत है :- श्री ब्रजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री, उ०प्र०सरकार)
अध्यक्ष,
उपाध्यक्ष श्री बी०एन० मिश्रा, चन्द्र प्रकाश यादव,
ओमपाल नागर, मो० इलियास, प्रदीप चौहान,
डी०के० शाही, चंद्र भद्र सिंह।
सुनील कुमार तिवारी
संयुक्त सचिव
नर्वदा राय, सर्वेश कुमार पाण्डेय, राघवेन्द्र दुबे,
मिश्रा ।
विभागीय सदस्यः-
संदीप कुमार पुंडीर, वेद प्रकाश उपाध्याय, मनीष मिश्रा, पवन सिंह एस० मुजम्मिल हुसैन, रवीन्द्र कुमार, राजीव तोमर, संजीव पाठक तुषार कांत शास्त्री, देवेन्द्र शर्मा, शकील अहमद, ऑडिटर सी०ए० पवित्र शुल्ला (पार्टनर), शैलेश कुमार गुप्ता एसोसिएट
उपरोक्त निर्वाचित कार्यकारिणी की अतिरिक्त खेलहित में मनोनित पदाधिकारी घोषित किये गये :-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
श्री पी०सी० मीणा (आई०पी०एस०)
अपर पुलिस महानिदेशक
श्री प्रताप नारायण तिवारी
श्री एस०वी०एस० राठौर
सह उपाध्यक्ष-
दीक्षित, श्री प्रेम सिंह, श्री बंश गोपाल मिश्रा, श्री बृजेश सिंह सेंगर,
डॉ० डी०पी० सिंह, श्री प्रेमनाथ तिवारी, श्री एस०एन०
श्री चंद्रबली
यादव, श्री कृपा शंकर द्विवेदी
सहायक सचिव (कार्यालय) श्री विजय शंकर सिंह
सह संयुक्त सचिव- श्री
श्री राजेश शुक्ला, श्री प्रमोद राय,
आनंद शर्मा श्री भरतवीर सिंह, श्री नीरज राय, श्री शोएब अहमद,
श्री सोविन्दर सिंह, श्री बी०डी० जोशी
इसी कम में खेल संचालन हेतु घोषित उप समितियां
श्री विशाल मिश्रा (संयोजक)
तकनीकी समिति
श्री आर०पी० शुक्ला (चेयरमैन) श्री टी०एन० मिश्रा (संयोजक)
नवीनतम मंडल
श्री धीरेन्द्र सिंह (चेयरमैन)
महिला खिलाड़ी कल्याण/सुरक्षा दिव्या वर्मा (चेयरमैन)
श्री उपेन्द्र बहादुर सिंह (संयोजक)
मनीषा सोनकर (संयोजक) उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन का चुनाव संपन्न होने के पश्चात नवनिर्वाचित प्रांतीय महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी ने सभी का हृदय तल से आभार व्यक्त किया एवं सभी से उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल के चौमुखी विकास का आह्वान भी किया

