नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं


आशुतोष दुबे ब्यूरो प्रमुख संत कबीर नगर
जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्तरुप से थाना बखिरा पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया ।
जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा राकेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon