नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मा0 सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का जनपद भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 24 दिसंबर 2024 को।


उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा जनपद में महिला अपराध, महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की संबंधित अधिकारियों के साथ की जाएगी समीक्षा।

महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन तहसील मेहदावल सभागार में किया जाएगा।

*संत कबीर नगर 23 दिसम्बर 2024 (सूचना विभाग)।* जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया है कि उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा जनपद में महिला अपराध, महिला उत्पीड़न अथवा अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला आयोग द्वारा जन सुनवाई/निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में दिनांक 24 दिसंबर 2024 (मंगलवार) को पूर्वान्ह 11.00 बजे पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में महिला जनसुनवाई का आयोजन *तहसील मेहदावल सभागार* में किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी द्वारा महिला जन सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान कराया जाएगा। महिला जनसुनवाई के दौरान मा0 आयोग की सदस्या द्वारा महिलाओं से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी जिससे सभी महिलाए अपने अधिकारों एवं दायित्वो के प्रति सजग रहें।
उल्लेखनीय है कि कि प्रदेश सरकार की मन्शा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा,‌ संरक्षा एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु संवेदनशील है तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं की भागीदारी मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon