नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पद्मश्री मनोज कुमार के जन्मदिन समारोह में डॉ कृष्णा चौहान की उपस्थित


मशहूर ऎक्टर मनोज कुमार का आज मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर डॉ कृष्णा चौहान भी उपस्थित रहे।

हिमांशु यादव की रिपोर्ट
मुम्बई – क्रान्ति, रोटी कपड़ा और मकान, पूरब और पश्चिम जैसी दर्जनों फिल्मो के लिए मशहूर भारत पुत्र मनोज कुमार का आज मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर डॉ कृष्णा चौहान भी उपस्थित रहे। मनोज कुमार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। भारतीय सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा 1992 में पद्मश्री और 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आज ही की तारीख 24 जुलाई 1937 को मनोज कुमार का जन्म हुआ था।


मनोज कुमार न सिर्फ हिन्दी फिल्मो के अभिनेता हैं बल्कि निर्देशक भी रहे हैं। फिल्म निर्माता व निर्देशक मनोज कुमार ने अपनी फ़िल्मों के जरिए लोगों को देशभक्ति की भावना का गहराई से एहसास कराया। हिंदी सिनेमा में मनोज कुमार ने बहुत देशभक्ति फिल्में बनाईं।

इस अवसर पर दीपक देसाई द्वारा लिखी किताब भारत पुत्र मनोज कुमार का कवर लांच भी किया गया। इस मौके पर कामगार यूनियन के अभिजीत राणे, पूर्व एसीपी संजय पाटिल, सुनील पाल, के के गोस्वामी, रमेश गोयल, दीपक देसाई, संजय अमान, आर राजपाल उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon