नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 6, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

यूपी के जौनपुर मैं फिरोज शाह तुगलक का किला रहस्य,चमत्कार या प्रेमियों का सुरक्षित लव स्थल

1 min read

उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में विशाल गोमती नदी के बांए किनारे पर स्थित है यह किला बहुत ही विशाल है इस किले का निर्माण चौधरी शताब्दी में किया गया है यह किला अनोखा किला है क्षेत्रीय दंत कथाओं में इस किले में बहुत सारे रहस्य छुपे हैं अनेक चमत्कार भी यह किला अपने भीतर समय हुए हैं फिलहाल तो यह किला पर्यटकों के लिए खास तौर पर प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान के रूप में मशहूर हो रहा है और इसके लिए में आकर प्रेमी जोड़े अपने को बहुत ही सुरक्षित महसूस करते हैं और कहते हैं कि इसे बेहतरीन सुरक्षित लव स्थल और कहीं नहीं है इस शाही किला भी कहा जाता है जो जनपद जौनपुर का गर्व भी कहा जाता है इस विशाल किले को फिरोजशाह तुगलक द्वारा बनाया गया था बताते चले की फिरोजशाह तुगलक ने 1351 से 1388 ई तक शासन किया यह किला शर्की राजवंश से भी पूर्व का निर्माता है फिरोज शाह तुगलक द्वारा निर्मित जौनपुर के इस किले का आंतरिक द्वारा 26 पॉइंट 5 फीट ऊंचा और 16 फीट चौड़ा है जबकि केंद्रीय दरवाजा 36 फीट लंबा है प्रवेश द्वार पूर्वी तरफ से है और इसका आंतरिक भाग तक बुर्जों और युद्धों के साथ बड़े प्रवेश द्वारों की एक जोड़ी के माध्यम से इस किले के भीतर पहुंच जाता है जनपद जौनपुर में गोमती नदी के किनारे फिरोजशाह तुगलक द्वारा बनाए गए इस किले में एक से बढ़कर एक इमारतें निर्मित की गई है इस किले के भीतर एक बहुत ही बेहतरीन विशाल स्नानागार है और इसके लेकर भीतर ही एक मस्जिद है बताते हैं कि इस मस्जिद में जो स्तंभ लगे हैं वह हिंदू कालीन स्तंभ है बहुत ही सुंदर बनाए गए हैं किले के भीतर कुछ समाधि है जिनके नाम लोग अलग-अलग बताते हैं स्नानागार में गोमती नदी से पानी आता था और उससे ही यह स्नानागार चलाया जाता था स्नानागार में पुरुषों और महिलाओं के स्नान करने की अलग-अलग व्यवस्थाएं दी गई है यह किला काफी ऊंचाई पर है यहां पर काफी पर्यटक भी आते हैं₹20 प्रति पर्यटक किराया लिया जाता है ऑनलाइन बुकिंग है ऑफलाइन बुकिंग बंद रहती है यहां पर बड़ी संख्या में प्रेमी जोड़े भी आते हैं और अपने को सुरक्षित मानते हैं सुबह और शाम को जौनपुर नगर के नागरिक घूमने के लिए आते हैं उनका मासिक पास बनता है सुरक्षा की अच्छी खासी व्यवस्था है और यह किला शहर के बिलकुल बीच में है शहर की तंग गलियों से होकर इसके लिए तक आना पड़ता है बड़ी संख्या में जोनपुर के नागरिक भी यहां घूमने के लिए आते हैं इसी सप्ताह वरिष्ठ पत्रकारों की टीम ने यहां पर भ्रमण किया इस टीम में लखनऊ के प्रमुख समाजसेवी श्री मो.आरिफ ज्वेलर्स और वरिष्ठ वीडियो एवं टीवी जर्नलिस्ट सचिन जौहरी और सैयद मुजम्मिल हुसैन और प्रमुख समाजसेवी और पत्रकार राहुल गोयल एडवोकेट एवं मोहम्मद सुफियान कुरैशी मौजूद रहे सभी ने इस किले का भ्रमण किया और यहां की सुंदरता की प्रशंसा की कुल मिलाकर क्षेत्रीय नागरिकों का कहना था और पर्यटकों का कहना था कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार या पुरातत्व विभाग इस और ध्यान दे तो यह जबरदस्त पर्यटन केंद्र के रूप में पूरे विश्व में जाना जा सकता है इसके लिए की पूरी कवरेज मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार सैयद मुजम्मिल हुसैन ने की और पाषाण कालीन कारीगरी की जबरदस्त प्रशंसा की, लगभग 660 वर्षों से यह किला अपनी मजबूती और सुरक्षा की कहानी स्वयं कह रहा है इस किले मैं विशाल तिरंगा लगा है जिसे सभी सेल्यूट करते हैं जो भारत की आन शान पहचान का प्रतीक है, वरिष्ठ वीडियो एवं टीवी जर्नलिस्ट सचिन जौहरी का कहना है कि भारत सरकार और पुरातत्व विभाग को फिरोजशाह तुगलक के इस किले का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि जनपद जौनपुर को पर्यटन के क्षेत्र में उन्नति का मार्ग मिले और बड़ी संख्या में यहां पर पर्यटक आए वैसे तो पर्यटक यहां बहुत आ रहे हैं परंतु इस किले का रख रखा हो जैसा होना चाहिए वैसा नहीं हो रहा है यहां की व्यवस्था में भी अमूल शुल्क परिवर्तन की आवश्यकता है फिरोजशाह तुगलक के किले मैं घूमने आए मुजफ्फरनगर जनपद के प्रमुख समाजसेवी एवं पत्रकार राहुल गोयल एडवोकेट का कहना है कि क्योंकि यह की ला जौनपुर शहर के बिलकुल बीच में है एवं संकीर्ण गलियों से होकर यहां तक आना होता है इस पूरे क्षेत्र की सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाना बेहद जरूरी है और फिरोजशाह तुगलक के इस भव्य किले का पूरे देश में प्रचार प्रसार भी किया जाए ताकि पर्यटक आकर्षित होकर यहां बड़ी संख्या में आए और विदेशी पर्यटकों के आने से विदेशी मुद्रा हमारे देश में आएगी जनपद जौनपुर का जिला प्रशासन इस और अवश्य ध्यान देगा ऐसा उन्हें उम्मीद है किले का भ्रमण करने पहुंचे लखनऊ के प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद आरिफ ज्वेलर्स और मोहम्मद सुफियान ज्वेलर्स ने बताया कि फिरोजशाह तुगलक के इस भव्य किले में जहां एक और स्नानागार बहुत सुंदर बना है वहीं दूसरी ओर भव्य मस्जिद भी बहुत सुंदर बनी है इस पूरे किले की रखरखाव की बहुत अधिक आवश्यकता है ताकि यह किला पर्यटकों को आकर्षित करता रहे उन्होंने बताया कि हरियाली के क्षेत्र में इस किले में बहुत ही सुंदर वातावरण देखने को मिला और बहुत ही मन यहां लगा कुल मिलाकर भारत सरकार को और भारतीय पुरातत्व विभाग को इस और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है.

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon