नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

हजरत सैय्यद शमसुद्दीन शाह बाबा का सालाना उर्स की शुरुआत बुधवार से

1 min read

हजरत सैय्यद शमसुद्दीन शाह बाबा का सालाना उर्स की शुरुआत बुधवार से…

 

एम ए कुरैशी (पत्रकार) बोले सैय्यद शमसुद्दीन शाह बाबा की दरगाह से कौमी एकता का संदेश दिया जाता है

 

लखनऊ संवाददाता

 

लखनऊ। हिन्दू – मुस्लिम एकता कमेटी के तत्वाधान में हजरत सैय्यद शमसुद्दीन शाह बाबा का सालाना उर्स शुरू हो गया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सदर कैंट क्षेत्र के छोटी लाल कुर्ती निकट यातायात पुलिस लाइन के पास स्थित हजरत सैय्यद शमसुद्दीन शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना मनाया जा रहा है। ईद मिलादुन्नबी से उर्स का होगा आगाज शहर के जाने माने कव्वाल बाबा के उर्स में तशरीफ ला रहे है। गंगा जमुना तहजीब की मिसाल है। हजरत सैय्यद शमसुद्दीन शाह बाबा का उर्स

 

उर्स/मेला 18 जून बुधवार से शुरू हो गया है।बुधवार को ईसा की नमाज के बाद ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम किया जाएगा। 19 जून बृहस्पतिवार को सरकारी चादर-गागर सूफियाना कव्वाली 20 जून शुक्रवार को कव्वाल समीर ताज वारसी जिला हरदोई से तशरीफ ला रहे है। सूफियाना कव्वाली का होगा प्रोग्राम 21 जून शनिवार को जवाबी कव्वाली कव्वाल जहीर अब्बास लखनऊ जिनका साथ जानम ताज वारसी कानपुर देंगी। व 22 जून रविवार को हिन्दुस्तान के जाने माने फनकार शरीफ परवाज के साथ शबनम वारसी की जवाबी कव्वाली का आयोजन किया जाएगा।

 

दरगाह कमेटी ने बताया कि हजरत सैय्यद शमसुद्दीन शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैहे का उर्स पांच दिनों तक मनाया जाता है। उर्स की अगुवाई कर रहे अरविंद गुप्ता एवं, एम ए कुरैशी (पत्रकार) एवं क्षेत्र के सभी सहयोगी ने बताया कि उर्स की शुरुआत ईद-मिलादुन्नबी के बाद शुरू होती है और दो दिनों तक सूफियाना कव्वाली का आयोजन किया जाता है। इसके बाद दो दिनों तक जवाबी कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूरदराज से आए जायरीन लोगों के लिए उर्स कमेटी की तरफ से बाबा का लंगर लगातार जारी रहता है। व बैठाने का उचित इंतजाम भी किया जाता है। बताया गया कि इस मौके पर हलवा पराठे की दुकान के अलावा तरह-तरह की दुकानें भी लगी हुई हैं। मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाते है। वहीं दरगाह में मौजूद जायरीन ने एक-दूसरे को मुबारकबाद भी देते है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon