नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 2, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

होली एंजेल्स कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘ज्योतिर्गमय’ भव्यता एवं उल्लास के साथ संपन्न

1 min read

होली एंजेल्स कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘ज्योतिर्गमय’ भव्यता एवं उल्लास के साथ संपन्न

ज्ञान, विज्ञान, संस्कार और मानवता के समन्वय ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध मुज़फ्फरनगर 2 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार विगत दिवस मुजफ्फरनगर जनपद की प्रमुख अंग्रेजी माध्यम शिक्षा स्थली होली एंजेल्स कॉन्वेंट स्कूल, मुज़फ्फरनगर का वार्षिकोत्सव ‘ज्योतिर्गमय’ अत्यंत भव्यता, गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। ज्ञान, विज्ञान, भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों पर आधारित इस आयोजन ने आकर्षक नृत्यों, शानदार मंच सज्जा और प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय रक्षा लेखा सेवा अधिकारी (IDAS) सुश्री संधि जैन उपस्थित रहीं।

विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर प्रसन्ना, प्रधानाचार्या सिस्टर अनुपमा, उपप्रधानाचार्य श्री के. पी. सिंह, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी भी इस यादगार आयोजन के साक्षी बने। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक स्वागत, विद्यालय गान, दीप प्रज्वलन तथा बहुधार्मिक प्रार्थना से हुआ। विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट में सत्र 2025-26 की उपलब्धियों एवं शैक्षणिक प्रगति को प्रस्तुत किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ज्योतिर्गमय’ विषय पर आधारित भव्य मंचीय प्रस्तुति रही। एंजेल के मनमोहक नृत्य और प्रभावशाली संवादों ने अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान तथा निराशा से आशा की ओर बढने का संदेश दिया। एंजेल और डेविल के संवादों के माध्यम से अच्छाई-बुराई के संघर्ष तथा अंततः मानवीय मूल्यों की विजय को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

विद्यार्थियों ने नृत्य, अभिनय, नुक्कड़ नाटक और माइम शो के माध्यम से सृष्टि की उत्पत्ति, पंचतत्व, मानव सभ्यता के विकास, भारत की विविधता में एकता, स्वतंत्रता संग्राम, औद्योगीकरण और वैज्ञानिक उपलब्धियों की यात्रा को जीवंत किया। पर्यावरण प्रदूषण, मोबाइल की बढ़ती लत, मानसिक तनाव और मानवीय संबंधों में आती दूरियों जैसे विषयों को भी उठाया गया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर आधारित प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि तकनीक का उपयोग विवेक, नैतिकता और मानवीय संवेदनाओं के साथ होना चाहिए।

समारोह का समापन भव्य ‘ग्रैंड फिनाले’ के साथ हुआ, जिसमें संतुलन, संयम, श्रद्धा, परिश्रम, नवाचार, साहस, विवेक, करुणा, संस्कार और मानवता सहित सोलह जीवन-मूल्यों को प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया। दीपों की जगमगाहट और विद्यार्थियों की सामूहिक प्रस्तुति ने वातावरण को दिव्य एवं प्रेरणादायी बना दिया।

मुख्य अतिथि सुश्री संधि जैन ने अपने विद्यालय के दिनों और गुरुजनों को स्मरण करते हुए उनके

प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा और संस्कारों ने उनकी सफलता

की नींव रखी। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, परिश्रम करने और असफलताओं को आगे बढ़ने का अवसर मानने के लिए प्रेरित किया।

ज्योतिर्गमय’केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, नैतिकता और मानवता के समन्वय का प्रेरणादायी संदेश रहा। कार्यक्रम की सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण, विद्यालय प्रबंधन के कुशल मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम रही। समारोह का मूल संदेश रहा- “अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर और ज्ञान से विवेक एवं मानवता की

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon