नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 16, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

एनएचएम संविदा कर्मियों का धरना आठवें दिन भी जारी, इमरजेंसी ड्यूटी लगाकर कर्मचारियों को वापस बुलाने पर भड़के संविदा कर्मी

1 min read

एनएचएम संविदा कर्मियों का धरना आठवें दिन भी जारी, इमरजेंसी ड्यूटी लगाकर कर्मचारियों को वापस बुलाने पर भड़के संविदा कर्मी

 

जिला महिला चिकित्सालय में पहुंचकर की नारेबाजी, मांगों पर सहमति न बनने से हड़ताल जारी

 

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों में उस समय नाराजगी बढ़ गई, जब जिला महिला चिकित्सालय में धरने पर बैठे कुछ चिकित्सकों की ड्यूटी आपातकालीन सेवाओं में लगाकर उन्हें वापस बुला लिया गया। इससे आक्रोशित संविदा कर्मियों ने जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

 

कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया समर्थन, कार्रवाई पर आंदोलन की चेतावनी

 

धरने पर बैठे कर्मचारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुजफ्फरनगर की ओर से चेतावनी पत्र जारी किए जाने के मामले में कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष श्री रविंद्र नागर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि संविदा कर्मियों के विरुद्ध नियम विरुद्ध कार्रवाई की गई, तो परिषद के लगभग 12 हजार कर्मचारी उनके समर्थन में आंदोलन में शामिल हो जाएंगे।

 

इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि वह संविदा कर्मियों की मांगों का समर्थन करते हैं और उनकी मांगें जायज हैं। कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं, इसमें उनका कोई व्यक्तिगत उद्देश्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की ओर से हमेशा एनएचएम संविदा कर्मियों को सहयोग देने और उनकी बेहतरी के लिए कार्य करने का प्रयास किया गया है।

 

मिशन निदेशक के साथ देर रात तक चली वार्ता, सहमति न बनने से हड़ताल जारी

 

जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों की एनएचएम मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जावल के साथ गुरुवार रात 8 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक वार्ता चली। वार्ता में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, लेकिन कुछ बिंदुओं पर सहमति नहीं बन पाने के कारण आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया।

 

उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

 

सरकार की सकारात्मक घोषणा की उम्मीद

 

डॉ. सुदेश वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को उम्मीद है कि शुक्रवार रात तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक घोषणा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

धरने में डॉ. सचिन जैन, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. राकेश बंसल, लवलेश, डॉ. आलोक प्रताप, डॉ. आमिर, डॉ. रमाशंकर, डॉ. भावना, डॉ. अंजू, सबीना नाज, अतुल भारद्वाज, नुसरत, डिंपल, डॉ. सुदेश वर्मा, वैशाली, पारसमणि, चेतन, रचना शर्मा, डॉ. सुषमा, बबीता, संजय, सिकंदर, अनिल, ओमपाल, घनश्याम, किशनलाल, शिवकुमार, अरविंद कुमार, सचिन कुमार, मोहित कुमार, डॉ. शरद, डॉ. चेतन, डॉ. अजय, डॉ. देवेंद्र, इजहार अली, सलीम, गौरव, रोहित, आशु, अरीबा अली, अनीता सहित सैकड़ों संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon