जलालाबाद नगर पंचायत ने मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, मचा हड़कंप
1 min read
*जलालाबाद नगर पंचायत ने मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, मचा हड़कंप*
जलालाबाद, शामली.
प्राप्त जानकारी के अनुसार
शुक्रवार की शाम सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसमे दिल्ली सहारनपुर हाइवे से मुख्य मार्गों, बाजारों व हाईवे के किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण और अस्थाई कब्जे को कर्मचारियों द्वारा हटाया गया।
नगर पंचायत जलालाबाद द्वारा कुछ दिन पूर्व कर्मचारियों के माध्यम से अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को चिन्हित स्थान से आगे अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बावजूद कोई प्रभाव नज़र नही आया अतिक्रमण दुकांनदारो ने नही हटाया समस्या ज्यो की त्यो रहीl शनिवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायतकर्मी कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे और रेहडी ठेली और दुकानदारों द्वारा किये गये अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुच गये। हाईवे के किनारे बने नाले तक अक्रिमण को हटवाया गया। कुछ दुकानदारो द्वारा थोडे समय की मांग की गई। परन्तु नगर पंचायत कर्मियो का कहना था कि उनके द्वारा कई माह से लगातार सभी को समय दिया गया है परन्तु इसका कोई प्रभाव देखने को नही मिला। जिसके तहत 1400 रूपये के चालान भी किए गए। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा ने बताया कि अवैध अतिक्रमण को हटाया गया हैं। आगे भी यह अभियान चलता रहेगा। जिला प्रशासन के सख्त आदेश है कि मुख्य मार्गो पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नही होना चाहिये । यह सभी नागरिको के हित मे है अतिक्रमण घटनाओ का कारण बन रहे नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि अंतर्गत कार्यवाही की गई है यदि इसके बाद भी अतिक्रमण होता है तो आर्थिक दंड का प्रावधन है जिसे अमल मे लाया जायेगा। इस दौरान नगर पंचायत के लिपिक मुकेश कुमार, सुनील कुमार, दीपक सैनी, प्रदीप, आशुतोष, नीतू, समेत नगर पंचायत के कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा।


