कमिश्नर डॉ.रुपेश कुमार ने मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों की
1 min read
कमिश्नर डॉ.रुपेश कुमार ने मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं का किया निदान। सहारनपुर 31 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार मण्डल सहारनपुर में “मण्डलीय उत्द्योग बन्धु” की बैठक आयुक्त, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर डॉ रूपेश कुमार की अध्यक्षता में अपरान्ह 4.00 बजे सर्किट हाउस, सहारनपुर में सम्पन्न की गयी। बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग, सहारनपुर द्वारा किया गया। संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा उत्ामी विकास अभियान योजनान्तर्गत मण्डल सहारनपुर के जनपदों में उक्त योजना की वार्षिक लक्ष्य पूर्ति प्रदेश में जारी प्रगति रिपोर्ट में काफी निचले स्तर पर प्रदर्शित हो रही है। इस योजना में प्रायः देखा जा रहा है कि बैंक शाखाओं द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन पत्रों को अनावश्यक कारणों से आवेदन पत्र बिना उचित कारण के निरस्त किये जा रहे है, जिसके कारण जनपदों की रैंक भी प्रभावित हो रही है। सहारनपुर मण्डल की असंतोपजनक प्रगति के संबंध में आयुक्त डॉ रूपेश कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, उ०प्र० ग्रामीण बैंक, एचडीएफसी बैंक, इण्डियन बैंक, एक्सिस बैंक तथा बैंक आफ बडौदा आदि बैंकों के अधिकारियों को इस योजना में प्रेपित आवेदन पत्रों पर सकारात्मकता अपनाते हुए लम्बित आवेदन पत्रों का शीघ्रता से निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये गये।
औद्योगिक क्षेत्र, पिलखनी में दुकानों के भूखण्डों के आवंटन हेतु ई-ऑक्शन के संबंध में यूपीसीडा के मुख्यालय को आयुक्त कार्यालय की ओर से पत्र प्रेपित किये जाने के निर्देश यूपीसीडा को दिये गये। औद्योगिक क्षेत्र, पिलखनी मार्ग से सरसावा मार्ग (पुराना एन0एच0-73) के अवशेप 0.350 कि0मी० कार्य की स्वीकृति हेतु जिलाधिकारी कार्यालय से अनुश्रवण किये जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये तथा उक्त मार्ग पर विद्युत पोल को शिफ्ट करने के संबंध में विद्युत विभाग से सम्पर्क कर के निर्देश औद्योगिक संगठनों को दिये गये। जनपद शामली में शामली विजय चौक से औद्योगिक आस्थान तक 4 कि०मी० सड़क के चौड़ीकरण व डिवाईडर पर लाईटें लगाने के कार्य के संबंध में आयुक्त कार्यालय की ओर से शासन को पत्र प्रेपित किये जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग, शामली को दिये गये। शामली औद्योगिक आस्थान से पूर्वी यमुना नहर तक 03 कि०मी० नाले की सीवर पाईप लाईन के स्थान पर नई पाईप लाईन बनाने के संबंध में जिलाधिकारी, शामली को आयुक्त महोदय द्वारा शीघ्र अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उपायुक्त, राज्य कर द्वारा अवगत करा गया कि जनपद शामली की औद्योगिक इकाईयों की आईटीसी समय से रिफण्ड कराये के संबंध में जिलाधिकारी, शामली को अवगत कराया गया है। जनपद शामली के उत्ामियों को अग्निशमन विभाग से जारी एनओसी के संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, शामली द्वारा बताया गया कि उद्यमियों को समय से एनओसी निर्गत की जा रही है, जिस अध्यक्ष महोदय द्वारा अग्निशमन को एनओसी जारी करने में एकरूपता लाने के निर्देश दिये गये। अध्यक्ष महोदय द्वारा संबंधित विभागों को निर्देश दिये गये कि मण्डल के जनपदों के निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय सीमा के उपरान्त लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया जाये तथा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अन्तर्गत चयनित निवेशकों की परियोजनाओं को शीघ्र संचालित कराये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में डॉ० रूपेश कुमार, आयुक्त-सहारनपुर, श्रीमती अन्जू रानी, संयुक्त आयुक्त उद्योग, श्री सचिन जैन तथा डॉ० बनवारी लाल उपायुक्त उत्द्योग-सहारनपुर, श्री आशीप कुमार, एसीआई-मुजफ्फरनगर, आईआईए से श्री गौरव चौपडा अध्यक्ष, श्री अनुपम गुप्ता, मण्डलीय अध्यक्ष-लघु उद्योग भारती, श्री रविन्द्र मिगलानी, अध्यक्ष-सीआईएस, श्री मनजीत अरोडा, अध्यक्ष-हौजरी एसोसिएशन, श्री शीतल टण्डन, जिला अध्यक्ष-उद्योग व्यापार मण्डल तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


