मीडिया सलाहकार मा0 मुख्यमंत्री श्री मृत्युंजय कुमार जी को रामनामी गमछा तथा श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद भेंट किया।
1 min read
उप निदेशक सूचना अयोध्याधाम अयोध्या/प्रभारी मा0 मुख्यमंत्री मीडिया सेंटर लखनऊ डा0 मुरली धर सिंह शास्त्री ने आज लखनऊ में मीडिया सलाहकार मा0 मुख्यमंत्री श्री मृत्युंजय कुमार जी को रामनामी गमछा तथा श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद भेंट किया।

अयोध्या/लखनऊ 15 फरवरी 2024 (सू0वि0)ः-उप निदेशक सूचना अयोध्याधाम अयोध्या/प्रभारी मा0 मुख्यमंत्री मीडिया सेंटर लखनऊ डा0 मुरली धर सिंह शास्त्री ने आज लोक भवन कार्यालय में मीडिया सलाहकार मा0 मुख्यमंत्री मीडिया श्री मृत्युंजय कुमार जी से शिष्टाचार भेंट करते हुए उन्हें रामनामी गमछा तथा श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही डॉ0 मुरली धर सिंह शास्त्री ने मीडिया सलाहकार श्री कुमार जी को स्वयं प्रकाशित पुस्तक ’’अयोध्या धाम, ओरछा धाम, काशी धाम की यथार्थ गाथा’’ नामक पुस्तक भेट किया और कहा कि इसका अनुश्रवण कर इसके तृतीय अंक के लिए अपना संदेश देना का अनुरोध किया, जो अगामी दिनांक 24 फरवरी 2024 को प्रकाशित होने जा रहा है। उप निदेशक सूचना श्री सिंह ने बताया कि श्री कुमार एक मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति है, इनका मीडिया जगत में बड़ा नाम है।

