नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

विधायक गणेश चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात 


क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा बात

आशुतोष दुबे ब्यूरो प्रमुख संत कबीर नगर

भाजपा विधायक गणेश चौहान ने विधानसभा क्षेत्र के विकास का वादा चुनाव के दौरान क्षेत्र की जनता से किया था। उसे पर वह लगातार खरा उतर रहे हैं। क्षेत्र की सड़कों के लिए भारी भरकम रकम जारी हुई थी।

विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए विधायक अधिक से अधिक योजनाएं लाने के प्रयास में लगे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर कुछ मांगे उनके समक्ष रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र अन्य महत्वपूर्ण मांग उनके समक्ष रखी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मुखलिसपुर से कटसहरा नहर मार्ग को चौड़ा कराकर गोरखपुर से जोड़ने हेतु धनघटा में 100 बेड का हॉस्पिटल बनवाने के सम्बन्ध में। महुली में अति प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु नाथनगर महुली को नगर पंचायत बनाने हेतु युवाओं के खेलने के लिए स्टेडियम की मांग की है। क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त व चौड़ी करने के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जल्द ही मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon