मुस्लिम लड़की दानिया खान ने हर्षित से शादी करके सनातन धर्म में जताया विश्वास
1 min read
मुस्लिम लड़की दानिया खान ने हर्षित से शादी करके सनातन धर्म में जताया विश्वास। बरेली 25 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार मुस्लिम युवती में हर्षित से शादी करके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है जो इस प्रकार है योगीजी मेरी आपसे रिक्वेस्ट है, आप बरेली पुलिस से कहें कि वह हर्षित की फैमिली को परेशान न करे। उनकी फैमिली पर कोई दबाव न बनाए। उन पर किसी तरह का केस न करे। बरेली पुलिस से भी रिक्वेस्ट है कि वह हर्षित के परिवार को किसी तरह की नुकसान न पहुंचाए। मैंने अपनी मर्जी से उसे स्वीकार किया है, मंदिर में जाकर शादी की है। मैं सनातन धर्म में बहुत खुश हूं। अब मुझे डर है कि हर्षित के परिवार को परेशान किया जाएगा।’
यह कहना है मुस्लिम लड़की दानिया खान का, जिसने कुछ दिन पहले ही हिंदू लड़के हर्षित यादव से लव मैरिज की है। अब उसे अपनी और पति की जान का खतरा है। उसने SSP बरेली से भी न्याय की गुहार लगाई है।
पहले एक नजर में पूरा मामला
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली दानिया खान 5 फरवरी, 2025 की रात 8 बजे अचानक अपने घर से लापता हो गई। उसके पिता सुहैन रजा और घर वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन दानिया का कहीं पता नहीं चला। 6 फरवरी को पिता ने प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने दानिया के फोटो बरेली और आसपास के जनपदों में भेजे।
इसी बीच दानिया ने एक के बाद एक 3 वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए। इसमें उसने अपनी मर्जी से घर छोड़कर शादी करने और पिता से शिकायत वापस लेने की बात कही। उसने वीडियो में बताया कि वह दानिया खान है। धर्म परिवर्तन कर के सनातन अपना लिया है। उसने हर्षित यादव नाम के लड़के से शादी कर ली है।
दानिया के पिता ने दर्ज कराया अपहरण का केस
बेटी दानिया का वीडियो सामने आने के बाद पिता ने प्रेमनगर थाने में अपहरण की शिकायत दी। प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दानिया के पिता ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसे अब अपहरण की धाराओं में बदल दिया गया है। पुलिस की 2 टीमें दानिया और उसके बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही हैं।
दानिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का पहला वीडियो वायरल किया है। जिसमें दानिया और हर्षित दोनों मंदिर के बाहर आते हुए और गले में वरमाला पहने हुए है। जिसमें हर्षित कह रहा है कि हम दोनों ने शादी कर ली है। दानिया ने एक के बाद एक कई वीडियो शेयर किए है। एक वीडियो में वो अपने पापा पर आरोप लगा रही है कि उसके पापा ने कई वीडियो शेयर करके बताया है कि उनकी बेटी पागल है।
पहला वीडियो- मैंने जो किया, अपनी मर्जी से किया
पहले वीडियो में दानिया मांग में सिंदूर और माथे पर तिलक लगाए नजर आ रही है। दानिया ने कहा- मैं बालिग हूं, मेरी उम्र 20 साल है। मैं बरेली के प्रेमनगर की रहने वाली हूं। मेरे पापा का नाम सुहैन रजा है। मैं आप सबसे रिक्वेस्ट करती हूं कि कृपया पुलिस केस वापस ले लें, हमें परेशान न करें। मैं अपनी मर्जी से गई हूं।
5 फरवरी की रात 8 बजे मैंने अपनी इच्छा से घर छोड़ा था। पापा, कृपया गुमशुदगी की रिपोर्ट वापस ले लीजिए, हमें परेशान मत कीजिए। अगर मुझे कुछ होता है तो इसके लिए केवल मेरे पेरेंट्स और वे पुलिसवाले जिम्मेदार होंगे, जो मेरे माता-पिता से मिले हुए हैं। मैंने हिंदू धर्म अपना लिया है। मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड से भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली है।
दूसरा वीडियो- मेरी फैमिली को दोष मत दो
दूसरे वीडियो में दानिया उन लोगों को जवाब दे रही है, जो हिंदू धर्म अपनाने पर उसके पेरेंट्स को बुरा-भला कह रहे हैं। दानिया ने कहा- मेरी वजह से मेरी फैमिली पर बात आई है, लेकिन मेरी फैमिली को दोष न दो। गलती मेरी है, न कि मेरे घरवालों की। मेरे माता-पिता ने मेरी बहुत अच्छी परवरिश की। अगर कुछ कहना है तो मुझे कहो। मेरे घरवालों को इसमें मत घसीटो।
तीसरा वीडियो- मैं बहुत खुश हूं, अपना घर देखें।
तीसरे वीडियो में भी दानिया ट्रोल करने वालों को जवाब दे रही है। दानिया ने कहा- हमें ट्रोल करना बंद करो, हम बहुत खुश हैं। दूसरों की जिंदगी में दखल देने से पहले अपने घर को देखो। अपनी बहनों की सुरक्षा करो और दूसरों के मामलों में दखल मत दो।
वहीं, एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया- 20 फरवरी को थाना प्रेमनगर में दानिया खान के पिता ने शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ है। अभी जांच चल रही है। मजिस्ट्रेट के सामने युवती के बयान कराए जाएंगे। उन बयानों में जो भी बातें आएंगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


