उत्तर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त मंत्री अनिल कुमार ने कहा वह निरंतर और नियमित रूप से जनमानस की सेवा में रहेंगे तत्पर
लखनऊ 6 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जन नेता एवं विधानसभा क्षेत्र पुरकाजी से आरएलडी के विधायक अनिल कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के पश्चात कहा कि आरएलडी और जनमानस की आईडियोलॉजी को ध्यान में रखते हुए निरंतर और सदैव जनमानस की सेवा में वह तत्पर रहेंगे क्योंकि वह जमीन से जुड़े हुए विधायक के रूप में निरंतर जन सेवा में तत्पर हैं उल्लेखनीय है कि श्री अनिल कुमार पहले विधानसभा क्षेत्र चरथावल से विधायक के रूप में जन भावनाओं का सम्मान करते हुए बहुत ही बेहतरीन कार्य कर चुके हैं उसके बाद अब विधानसभा क्षेत्र पुरकाजी से विधायक हैं और आरएलडी के टिकट पर वह भारी मतों से चुनाव जीत चुके हैं अब क्योंकि आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी ने एनडीए गठबंधन से नाता जोड़ लिया है और सरकार में शामिल हो गए हैं इसलिए विधायक श्री अनिल कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया है कल ही उत्तर प्रदेश के राज भवन में माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्री अनिल कुमार को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उत्तर प्रदेश के कई मंत्री गण कई विधायक गण एवं कई अन्य जनप्रतिनिधि और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा एवं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद खास तौर पर मौजूद रहे शपथ लेने के पश्चात नव नियुक्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास के मूल मंत्र पर आधारित होगी और वह जन सेवा में कभी पीछे नहीं हटेंगे उल्लेखनीय है कि जब से श्री अनिल कुमार उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में मनोनीत किए गए हैं और उन्होंने शपथ ग्रहण की है तब से लगातार मंत्री श्री अनिल कुमार के बड़ी संख्या में समर्थक और मित्रगण और शुभचिंतक निरंतर उनके बहुखंडी आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं एवं जबरदस्त नारेबाजी भी हो रही है पूरे उत्तर प्रदेश में नवनियुक्त मंत्री श्री अनिल कुमार के बनने से जश्न का माहौल है वास्तविकता तो यह है कि 2024 में लोकसभा चुनाव है और भारतीय जनता पार्टी ने आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को अपने साथ मिलकर बहुत बड़ा दांव खेला है और उसके पश्चात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े दलित चेहरे लोकप्रिय जन् नेता विधायक पुरकाजी श्री अनिल कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार का कैबिनेट मंत्री बनाकर दलित और वंचित समाज को रिझाने का बहुत बड़ा दांव खेला है निश्चित रूप से इसका लाभ भी भाजपा को अवश्य मिलेगा कुल मिलाकर श्री अनिल कुमार आम जनता में जबरदस्त लोकप्रिय हैं और उनके मंत्री बनने से भारतीय जनता पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत अधिक मजबूती मिल सकती है पता चला है कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री बनने के पश्चात श्री अनिल कुमार प्रथम बार मुजफ्फरनगर जनपद में 9 मार्च को आ रहे हैं श्री अनिल कुमार के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त मंत्री श्री अनिल कुमार का मुजफ्फरनगर जनपद में प्रथम बार आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा मंत्री श्री अनिल कुमार के खासम खास प्रमुख समाज सेवी और पत्रकार एवं युवा अधिवक्ता राहुल गोयल एडवोकेट ने बताया कि वह लखनऊ से आ गए हैं और मंत्री श्री अनिल कुमार के मुजफ्फरनगर आगमन पर स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं


