आगामी रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम लला के दर्शन हेतु 24 घंटे के निर्देश दिए
अयोध्या 14 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार*आगामी रामनवमी के अवसर पर भगवान रामलला के विराजमान मंदिर में 24 घंटे दर्शन पूजन की व्यवस्था करने हेतु मुख्यमंत्री का निर्देश, दर्शनार्थी श्रद्वालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था हो तथा पीने के पानी, साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा मेले मंे लगे हुये सभी विभाग बेहतर समन्वय से कार्य करें*
*दिनांक 09 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्र मेले का प्रारम्भ हो रहा है उसके लिए बेहतर व्यवस्था किया जाय तथा श्रीरामनवमी 17 अप्रैल 2024 को भव्यता से मनाने हेतु कार्य करें*मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अयोध्या के राजकीय इंटर कालेज में जनसभा के बाद वहां पर बने बैठक कक्ष में आगामी माह में पड़ने वाले त्यौहार श्रीरामनवमी और नवरात्रि के तैयारी की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की गयी। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र/रामनवमी त्यौहार पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों से समन्वय कर श्रीरामलला विराजमान मंदिर को अष्टमी, नवमी एवं दशमी तक 24 घंटे तक खोलने की व्यवस्था किया जाय, केवल पूजन अर्चन के समय विशेष रूप से मंदिर के कपाट मानक के अनुसार दर्शन पूजन रोका जाय। साथ ही साथ साफ सफाई लोगों के पेयजल की व्यवस्था तथा गर्मी को देखते हुये श्रद्वालुओं के लिए परिवहन निगम एवं नगर विकास विभाग से समन्वय कर इलेक्ट्रानिक बसों की व्यवस्था किया जाय। ऐसी व्यवस्था किया जाय कि श्रद्वालुओं को ढाई किमी0 से ज्यादा चलने की आवश्यकता न हों तथा तुलसी उद्यान आदि स्थानों पर उनके त्यौहार के समय उनके जूते चप्पल रखने की भी व्यवस्था हो, क्योंकि आज कल की गर्मी को देखकर आगामी माह में ज्यादा गर्मी पड़ने की सम्भावना है। साथ ही साथ रामनवमी त्यौहार के समय चुनाव कार्य भी शुरू हो गया होगा इसलिए रामनवमी के अवसर पर मुख्य क्षेत्रों पर रामलला मंदिर, हनुमानगढ़ी आदि स्थानों पर स्थायी रूप से पुलिस कार्मिकों एवं अन्य सेवा के लोगों को ड्युटी लगायी जाय तथा उनको इलेक्शन ड्युटी से मुक्त रखा जाय क्योंकि श्रद्वालुओं की भीड़ श्रीरामलला विराजमान मंदिर के बाद दिन ब दिन बढ़ती जा रही है तथा लाखों की संख्या में भीड़ बढ़ने की संभावना है। रामनवमी कार्यक्रम के तैयारी की प्रस्तुतीकरण जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार द्वारा किया गया। जिसमें लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, विद्युत, सूचना, संस्कृति, सामान्य प्रशासन एवं मेला प्रशासन के प्रमुख कार्य है तथा जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्ष की अपेक्षा और बेहतर व्यवस्था की गयी है तथा विभागों से समन्वय रहेगा। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था जिसमें पार्किंग व्यवस्था, टैªफिक व्यवस्था आदि की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजकरन नैय्यर द्वारा किया गया तथा बेहतर व्यवस्था का आश्वासन दिया गया। मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल ने कहा कि रामलला विराजमान मंदिर के शुरू होने के बाद लगातार भीड़ बढ़ गयी है श्रद्वालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर नगर निगम, विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग बेहतर ढंग से कार्य करने हेतु निर्देश दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार ने पुलिस व्यवस्था के सम्बंध में बताया कि आवश्यक होगा और भी पुलिस व्यवस्था की जायेगी तथा पुलिस के व्यवहार को भी श्रद्वालुओं के प्रति अच्छा रखने हेतु निर्देश दिया गया है। इस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक जोन श्री अमरेन्द्र सिंह सेंगर के अलावा सांसद श्री लल्लू सिंह, मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, विधायक श्री वेदप्रकाश गुप्ता, श्री रामचन्दर यादव, डा0 अमित सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष श्री संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष श्री कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी के अलावा सम्बंधित विभागों के अधिकारी, अभियन्ता, मुख्य विकास अधिकारी श्री ऋषिराज, अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी श्री सलिल कुमार पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल सोनकर, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपनिदेशक सूचना, उपनिदेशक पर्यटन, विद्युत सहित अन्य विभागों के अभियन्ता, आरटीओ श्री ऋतु सिंह आदि उपस्थित थी।
———————


