नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जनपद में बीज एवं उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बीज/खाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी रोकने हेतु की गई औचक छापेमारी।

1 min read

आशुतोष दुबे ब्यूरो प्रमुख संत कबीर नगर
औचक निरीक्षण/छापेमारी के दौरान एक दुकान का लाइसेंस किया गया निलंबित, एक समिति को नोटिस जारी, खाद के 03 और बीज के 09 नमूने लिए गए।

संत कबीर नगर
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव द्वारा जनपद में बीज एवं उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बीज/खाद की गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु एवं कालाबाजारी रोकने हेतु औचक छापामारी की कार्यवाही की गई।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रबी सीजन में बुवाई का कार्य जारी होने के कारण खाद के साथ साथ बीज एवं उर्वरक की मांग भी बढ़ गई है। नकली बीजों एवं खादों की सघन जांच हेतु जनपद के बघौली एवं मेहदावल ब्लॉक स्थित बीज एवं उर्वरक की 15 दुकानों का निरक्षण कर 09 नमूने गेहूं और 02 नमूने MOP के साथ साथ 01 नमूने जिनकेटेड सुपर फास्फेट का भी संग्रहित किया गया। सभी के यहां स्टॉक बोर्ड पर रेट लिस्ट लगी पाई गयी।

प्रमुख प्रतिष्ठानों के नाम जिनका निरीक्षण किया गया उनमें, इंद्रावती खाद बीज भंडार, सिंहटीकर, यादव खाद भंडार, मौर्य खाद बीज भंडार, डीसीएफ, भवानीगढ़ा, एग्री जंक्शन, तुलसीपुर, साधन सहकारी समिति, गगनई राव, किसान खाद बीज भंडार, तुलसीपुर , किसान बीज भंडार,मेहदावल, मौर्य बीज भंडार, बारह खाल, ओम खाद भंडार, मिस्रौलिया मिश्र, मुक्तिनाथ खाद बीज भंडार, सांडे खुर्द आदि। उन्होंने बताया कि आगे भी समय-समय पर छापामारी अभियान चलाया जाएगा। यदि कही भी किसानों द्वारा की गई शिकायत सही पाई जाने पर संबंधित के खिलाफ उचित कार्यवाही संपादित की जाएगी।

निरीक्षण/छापेमारी के दौरान किसान बीज भंडार, मेहदावल का भंडारण की सही जानकारी न देने पर दुकानदार का बीज का लाइसेंस निलंबित किया गया। साधन सहकारी समिति, गगनई राव स्थापित तुलसीपुर को अनियमित भंडारण करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon